फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sensational revelation: The woman along with her husband had murdered her Gurugram lover,

सनसनीखेज खुलासा: महिला ने पति के साथ मिलकर की थी गुरुग्राम के प्रेमी की हत्या, शव को पड़ोसी के आंगन में दफनाया

Sun, 21 Jul 2024 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

युवक की गुमशुदगी के बाद जब पुलिस ने जांच करके हत्याकांड का खुलासा किया तो आरोपी महिला की निशानदेही पर युवक के शव को गुरुग्राम हरियाणा के थाना सदर और प्रतापगढ़ जनपद के थाना फतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सहेली के घर से बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Sensational revelation: The woman along with her husband had murdered her Gurugram lover,
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध प्रेम संबधों के चलते महिला ने पति के साथ मिलकर गुरुग्राम निवासी प्रेमी युवक की प्रतापगढ़ में धारदार हथियारों से हत्या कर दी। 16 जून को हुई हत्या की वारदात में महिला की सहेली और उसका पति भी शामिल था। युवक की हत्या करने के बाद चारों अभियुक्तों ने मिलकर युवक के शव को पड़ोस में स्थित सहेली के घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

विज्ञापन


युवक की गुमशुदगी के बाद जब पुलिस ने जांच करके हत्याकांड का खुलासा किया तो आरोपी महिला की निशानदेही पर युवक के शव को गुरुग्राम हरियाणा के थाना सदर और प्रतापगढ़ जनपद के थाना फतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सहेली के घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार है। सहेली और उसके पति की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

हरियाणा के थाना सदर गुरुग्राम से एएसआई राकेश, एएसआई सोनिका व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला नाम पुष्पा गौतम (35) पत्नी विनोद गौतम निवासी ग्राम सुवंसा थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ के साथ थाना फतनपुर पर आए। पुलिसकर्मियों ने साथ लाई गई महिला पुष्पा के संबंध में बताया गया कि इस महिला ने अपनी सहेली पूनम व उसके पति चिंतामणि निवासी सुवंसा थाना फतनपुर, प्रतापगढ़ के साथ मिलकर शिवनाथ पुत्र सेवक शाह निवासी मनियारी थाना सुप्पी जनपद सीतामढ़ी बिहार की हत्या करके शव को पड़ोस में रहने वाली सहेली पूनम के घर के आंगन में दफन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से मिलने प्रतापगढ़ गया था शिवनाथ

पुलिस के अनुसार शिवनाथ साह पुत्र सेवक शाह मनियारी थाना सुप्पी जनपद सीतामढ़ी बिहार का निवासी है। वह ओवन कम्पनी सेक्टर- 33 गुड़गांव में नौकरी करता था। वहीं पर पुष्पा गौतम पत्नी विनोद कुमार गौतम निवासी ग्राम सुवंसा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ काम करती थी। दोनों में प्रेम-प्रसंग थे। पुष्पा का पति विनोद वहीं पर सब्जी बेचता था। आठ जून 2024 को पुष्पा अपने पति विनोद के साथ अपने गांव आ गयी थी। 16 जून 2024 को शिवनाथ शाह सुवंसा जनपद प्रतापगढ़ आ गया था। जहां पर पुष्पा ने अपने पति विनोद गौतम व अपनी सहेली पूनम पत्नी चिन्तामणि व चिन्तामणि पुत्र हीरालाल निवासीगण सुवंसा के साथ मिलकर शिवनाथ शाहको मारकर पूनम के मकान के आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया था।

शव और आलाकत्ल भी बरामद


20 जुलाई 2024 को पुष्पा गौतम की निशादेही पर गुड़गांव पुलिस के साथ एसडीएम रानीगंज प्रतापगढ़ की मौजूदगी में मृतक शिवनाथ के शव को बरामद किया गया। थाना फतनपुर पर मृतक के बेटे जितेन्द्र की तहरीर पर पुष्पा पत्नी विनोद गौतम, विनोद गौतम पुत्र रामबहादुर गौतम, पूनम पत्नी चिन्तामणि व चिन्तामणि पुत्र हीरालाल) निवासीगण सुंवंसा थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ पंजीकृत किया गया है। दो आरोपियों पुष्पा गौतम व उसके पति विनोद गौतम को आलाकत्ल एक बांका, एक कुल्हाडी और एक तसला के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed