फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   koyambatoor temple jewelery demand in belha

महिलाओं को भा रही कोयंबटूर की टेंपल ज्वैलरी

Sat, 14 Oct 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 14 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
koyambatoor temple jewelery demand in belha
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
धनतेरस व दिवाली के पर्व पर इस बार बेल्हा की ज्वैलरी दुकानों पर कोयंबटूर से आए पाजेब व टेंपल ज्वैलरी तथा बांबे के सोने के बक्कल महिलाओं को खूब भा रहे हैं। अलग-अलग डिजाइन में आए स्वर्ण आभूषण किफायती दाम से लेकर महंगे दाम तक कई वेराइटी में हैं। दुकानों पर खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक जुटी हुई है।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि नए परिधान में नए आभूषण के साथ दीपावली पर पूजा की जाती है तो समृद्धि आती है वहीं धनतेरस पर खरीदारी करने से भी खूब लाभ होता है। इसकी तैयारी को लेकर बाजारों में हप्तेभर पहले ही भीड़ जुटी है। इन दोनों पर्वों में महज दो दिन का अंतर है। धनतेरस व दीपावली के पर्व की तैयारी को लेकर बाजार सजने लगे हैं। दुकानों पर नए फैशन के क पडे़ व कई डिजाइन के आभूषण भी आए हुए हैं। शहर में इस बार कोयंबटूर से सोने के पाजेब, वहां की मशहूर टैंपल ज्वैलरी,, टैंपल डिजाइन तो मायानगरी से हार, माथटिका, व सोने का बक्कल बेल्हा की महिलाओं के श्रृंगार में चार- चांद लगाएगा। इसके अलावा एंटिंग डिजायन के हार भी नए लुक में आए हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, ठठेरी बाजार, बाबागंज, सदर बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकानों पर महापर्व की तैयारी की लेकर आभूषणों की खरीदारी करने के लिए ज्वैलरी दुकानों पर महिलाआें की भीड़ सुबह से लग जाती है। महिलाओें को सबसे ज्यादा कोयंबटूर की सोने की पाजेब, टैंपल ज्वेलरी व टैंपल डिजायन खूब भा रही है। पंजाबी मार्केट स्थित ज्ञानप्रकाश एंड संस के मनीष केसरवानी ने बताया कि बेल्हा में ये आभूषण नए हैं। अब तक हार, माथटिका, अगूंठी, झालर की ही खरीदारी होती थी, मगर इस बार आए इन नए वेराइटी के स्वर्ण  आभूषणों को देख महिलाओं मेें खरीदने की उत्सुकता बढ़ रही है। डिमाडं भी कर रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed