{"_id":"57b602204f1c1b1f176eb61b","slug":"save-the-fourty-person-son-of-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा के लाल ने मुंबई में बचाई 40 जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा के लाल ने मुंबई में बचाई 40 जिंदगियां
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से सटे पनवेल के पास गंडेश्वर पर्यटक स्थल पर पिकनिक मनाते समय अचानक डैम का पानी बढ़ने से डूब रहे 40 लोग ों के लिए बेल्हा के रमेश मिश्रा देवदूत बन गए। पट्टी के इस लाल ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक-एक कर तेज बहाव में फंसे 40 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस बहादुरी के लिए उन्हें मुंबई के विधायक समेत कई संस्थाओं ने सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कृत करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा गया है। पट्टी के भोपालपुर निवासी रमेश मिश्र नवी मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बीते 24 जुलाई को वह पनवेल के गंडेश्वर डैम पर पिकनिक मनाने गए थे।
बड़ी संख्या में वहां पर्यटक मौजूद थे। अचानक डैम का जलस्तर बढ़ गया। इससे 40 से भी ज्यादा लोग पानी में फंस गए और चीखपुकार मच गई। ऐसे में रमेश ने हिम्मत दिखाते हुए इन 40 लोगों को पानी से बाहर निकाला। उनके साहसिक कार्य के लिए मुंबई की स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ भाजपा के विधायक प्रशांत ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया।