फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Save Pratapgarh's image from being tarnished - Rajabhaiya

प्रतापगढ़ की छवि खराब होने से बचाएं - राजाभैया

Mon, 12 Jul 2021 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 11:25 PM IST
सार

  • नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल समेत 54 जिला पंचायत सदस्यों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
Save Pratapgarh's image from being tarnished - Rajabhaiya
pratapgarh news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेतीं माधुरी पटेल। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

जिले की प्रथम नागरिक बनीं नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल को जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने सोमवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 54 सदस्यों ने भी शपथ ली। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं। सभी की जिम्मेदारी है कि जिले की छवि खराब न होने दें। राजनीति चमकाने के लिए स्तर गिराकर जिले की छवि खराब नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

Save Pratapgarh's image from being tarnished - Rajabhaiya
pratapgarh news : शपथ ग्रहण करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : प्रतापगढ़

जिला पंचायत के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए राजाभैया ने कहा कि हर चुनाव हंगामेदार व सनसनीखेज होता है। इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव इससे अछूता नहीं रहा। मुख्यमंत्री के सामने भी सदस्यों को अगवा करने के आरोप कुछ बड़े लोगों ने लगाए थे। जबकि हकीकत कुछ और ही थी। इससे जिले की छवि खराब होती है। जनपद सभी का है। हम सभी को जिले की छवि खराब होने से बचानी होगी। सिर झुकाकर बात करेंगे तो बदनामी होगी। चुनाव के दिन जो कुछ हुआ वह शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Save Pratapgarh's image from being tarnished - Rajabhaiya
pratapgarh news : शपथ ग्रहण समारोह में राजा भैया का किया गया अभिनंदन। - फोटो : प्रतापगढ़
नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को सर्वसुलभ होना चाहिए। चुनाव के दौरान जो व्यवहार रहे, वही जीतने के बाद भी जनता के साथ रखना होगा। इससे पहले जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी कुलदीप पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष माधुरी पटेल ने 54 सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को पूर्व विधायक हाजी मुन्ना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, डॉ. केएन ओझा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, भगवती प्रसाद तिवारी, विनोद यादव आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह ने किया। शपथ ग्रहण के बाद सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष माधुरी पटेल को समिति के गठन के लिए अधिकृत किया गया। जिला पंचायत आवास समेत परिसर की साफ-सफाई व मरम्मत के लिए सदस्यों ने प्रस्ताव दिया। जिसके लिए सभी सदस्यों ने स्वीकृति दी। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह लाल साहब, मुक्कू ओझा, रामअचल वर्मा, देशराज सिंह, संतोष सिंह, बबलू सिंह, दीपक उपाध्याय, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, दिनेश सिंह डगैता, आरिफ खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने किया।

राजाभैया के बेटों की झलक देखने को रहे बेताब
जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया शामिल हुए। उनके साथ मंच पर बेटे शिवराज सिंह व बृजराज सिंह भी पहुंचे। दोनों की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब रहा। लोगों की मंशा भांपते हुए संचालन कर रहे राजकुमार सिंह ने मंच पर पीछे खड़े शिवराज व बृजराज को सामने बुलाया। वे लोगों का अभिवादन करते हुए आगे की ओर बढ़े, मगर राजाभैया का इशारा होते ही वे पीछे जाकर खड़े हो गए। हर कोई उनके संस्कार की तारीफ करता नजर आया।

पुलिस करती रही तलाश, शपथ ग्रहण में पहुंचे फरार विजय यादव
आसपुर देवसरा ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हुए बवाल में नामजद आरोपी बनाए गए जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की जिले की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके बाद भी वह भारी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और आराम से यहां से चले गए। हालांकि शपथ ग्रहण में शामिल विजय यादव की दूसरे सदस्य तलाश करते रहे।

क्षमा व अमरावती ने बनाई दूरी
जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह से सोमवार को अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार रहीं क्षमा सिंह व सपा प्रत्याशी अमरावती ने दूरी बनाए रखी। शपथ ग्रहण के बाद बैठक में भाजपा, सपा समेत अन्य नवनिर्वाचित सदस्य शामिल हुए।

वाहनों को लेकर जिपं सदस्यों से हुई पुलिस की तकरार
जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के दौरान वाहनों को लेकर परिसर के भीतर प्रवेश करने वाले सदस्यों व उनके परिवार के लोगों से पुलिस की तकरार हुई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरिफ खान की कार को गेट पर ही पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद वह नगर कोतवाल से भिड़ गए और परिसर में खड़ी सभी गाड़ियों को बाहर निकालने की मांग करने लगे। जिला पंचायत सदस्य पवन सरोज की कार से काली फिल्म निकाली गई। इसे लेकर भी तकरार हुई। जिला पंचायत सदस्य जुबैद के साथ असलहाधारी कार्यक्रम स्थल पर जा रहा था, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed