{"_id":"57ded3024f1c1b1b0aa82609","slug":"salary-to-sikshamitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'समायोजित न होने वाले शिक्षा मित्रों को दें मानदेय' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'समायोजित न होने वाले शिक्षा मित्रों को दें मानदेय'
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को असमायोजित शिक्षामित्रों के लिए सरकार से मानदेय की मांग की है। मांग पूरी न होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी गई।
शहर के कंपनी बाग के सामने आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि असमायोजित शिक्षामित्र एकता को बनाए रखें। विरोधी लोग हमारे बीच में भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि लोग शिक्षामित्रों व समायोजितों शिक्षकों में संगठन को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। शेष शिक्षामित्रों के समायोजन की मांग को लेकर कुछ लोगों ने ओछी राजनीति करते हुए आंदोलन करवाकर उन पर लाठियां चलवाई और मुकदमा दर्ज करवाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन असमायोजित शिक्षामित्रों के लिए संघर्ष कर रहा है। समायोजन न होने तक शिक्षामित्रों को 30 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग सरकारसे की गई है। 24 सितंबर तक मांग पूरी न होने पर एसोसिएशन आंदोलन को बाध्य होगा।
26 सितंबर को कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।। बैठक में रमाकांत तिवारी, शिवप्रताप मिश्रा, शशिकांत, रामकृष्ण विश्वकर्मा, शैलेंद्र, संजय, प्रदीप शुक्ला, शैलेश यादव, सुरेश कुमार, मक्खनलाल, अनिल मिश्रा, जावेद अहमद मौजूद रहे।