{"_id":"5e1b6a0b8ebc3e880833a5f0","slug":"ruckus-over-the-death-of-an-old-man-in-an-accident-family-members-jammed-the-carcass-on-the-road-vandalizing-the-truck-pratapgarh-news-ald2655430140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव रोड पर रखकर लगाया जाम, ट्रक में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्ध की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव रोड पर रखकर लगाया जाम, ट्रक में की तोड़फोड़
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार में ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत के बाद लगे जाम के दौरा
- फोटो : PRATAPGARH
चौथ की खरीदारी करके लौट रहे साइकिल दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ ट्रक को रोक लिया।
इसके बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर ट्रक में तोड़फोड़ की। बवाल की सूचना पर पांच थानों की फोर्स के साथ सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अफसरों के समझाने के बाद लोग हटे। इसके चलते करीब पौन घंटे तक वाहन सवारों को जाम से जूझना पड़ा।
महेशगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी कृष्णलाल यादव (60) पुत्र रामदुलारे यादव रविवार शाम पत्नी रामरती (55) के साथ डेरवा बाजार में चौथ की खरीदारी करने गया था। खरीदारी करके दोनों साइकिल से लौट रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने डेरवा पेट्रोलपंप के पास साइकिल में टक्कर मार दी। कृष्णलाल ट्रक के नीचे आने के कारण कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी रामरती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन
घायल रामरती को डेरवा पीएचसी भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। इधर सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी।
सूचना पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने का प्रयास किया गया तो परिजनों ने रोक दिया। लोग डीएम को मौके पर बुलाने की मांग अड़ गए। बाद में एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हुए तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा में ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत से आक्रोशित भीड़ द्वारा तो?- फोटो : PRATAPGARH

जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा में ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH