फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roster failed, getting only eight hours of electricity in sultry heat

रोस्टर फेल, मनमानी कटौती से उपभोक्ता त्रस्त

Fri, 24 Jun 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roster failed, getting only eight hours of electricity in sultry heat
रानीगंज इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। पांडेयतारा, गौरा और खाखापुर उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में मनमानी बिजली कटौती की जा रही है। रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। दिन-रात मिलाकर सिर्फ आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है, मगर गर्मी के दिनों में आपूर्ति व्यवस्था फेल हो चुकी है। रानीगंज डिवीजन के खाखापुर, पांडेयतारा और गौरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को आठ से 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। निर्धारित रोस्टर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बीरापुर, जगदीशपुर, छानापार, केवरा, गीता नगर, विलासगंज, पांडेयतारा, बांसी, जामताली, सरायशेर खां, जरियारी, मिसिद्धिपुर, बिंदागंज दहेर कला, रामपुर आधारगंज, भगवतगंज ,लच्क्षीपुर, सहजवार, हरिहरगंज, मधवापुर, रामापुर, फतनपुर, खाखापुर, डिघवट सहित कई गांव बिजली संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह है कि दिन में बिजली की आवाजाही लगी रहती है। उपकेंद्र पर बैठे कर्मचारियों से संपर्क करने पर वह लोकल फॉल्ट बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। शाम को दर्शन देने के बाद बिजली रातभर गुल रहती है। उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी लोकल फॉल्ट दूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed