फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rolled temperature, clouds swirl in the sky

लुढ़का तापमान, आसमान मेें बादलों की उमड़- घुमड़ 

Thu, 28 May 2020 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rolled temperature, clouds swirl in the sky
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
 गुरुवार को पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ते ही मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.0 व न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


बीते पंाच दिनों से गर्मी कहर ढा रही थी। गर्मी से लोग बेहाल थे। मगर गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों की आहट थी। पुरवा हवाएं सक्रिय थीं। दिनभर आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 36.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूतनतम तापमान 29.0 से लुढ़ककर 26.0 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


दिनभर गर्मी से लोगों थोड़ी राहत मिली। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भंगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, बलीपुर सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को आसमान में बादलों ने कूच कर दिया। देखते ही देखते आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदला है। हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed