{"_id":"572798d84f1c1ba6155cd1f3","slug":"rojgar-sevak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित करने के लिए रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित करने के लिए रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के तहत ब्लॉक और ग्राम पंचायत में तैनात कर्मियों ने सोमवार को शहर में जुलूस निकालकर नियमित करने की मांग की। जुलूस के शहर में प्रवेश करते ही विकास भवन और भंगवाचुंगी रोड पर जाम लग गया। इससे काफी देर तक राहगीरों को परेशानी का सामना पड़ा। इधर डीएम आवास पर प्रदर्शन करने वाले मनरेगा कर्मियों ने एडीएम से मिलकर अपना मांगपत्र सौंपा।
जिले के 1255 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत तैनात रोजगार सेवकों ने नियमित होने की आवाज उठाई है। सोमवार को विकास भवन में एकजुट हुए रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव और डा. असित कुमार सिंह के नेतृत्व में रोजगार सेवक जुलूस के शक्ल में निकले। भंगवाचुंगी और ट्रेजरी चौराहा होते हुए अंबेडकर चौराहा के रास्ते डीएम आवास पर पहुंच गए। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम पुनीत शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
इसके पूर्व सभाकर रोजगार सेवकों ने चेताया कि अगर रोजगार सेवकों को नियमित नहीं किया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रोजगार सेवकों की सक्रियता पर ही मनरेगा चल रही है। अगर रोजगार सेवकों के साथ ज्यादती की गई तो सड़क पर उतरने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस मौके पर धर्मेन्द्र चौधरी, रीना सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, संजय शुक्ला, बब्बन यादव, लवलेश यादव, विपिन सिंह, मयंक सिंह, आलोक शुक्ला, छोटेलाल, प्रवीण पटेल, अमरजीत पटेल, प्रभात यादव, संदीप उपाध्याय, अजीत सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।