{"_id":"6755e2879076552dcf0bc3ae","slug":"roaster-noise-power-cut-increased-the-problem-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-129872-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रोस्टर धड़ाम, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रोस्टर धड़ाम, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण अंचल में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र में जहां ट्रिपिंग के चलते दिनभर में 10 से 12 बार कटौती हो रही है, वहीं ग्रामीण अंचल के उपकेंद्रों में महज 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। जबकि रोस्टर के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण अंचल में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं। बिजली कटौती के कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
शहर के दहिलामऊ व बाबागंज उपकेंद्र के फीडर में ट्रिपिंग के चलते रविवार को दिनभर हर एक घंटे में बिजली की आवाजाही होती रही। पूरे ईश्वरनाथ, मीराभवन, दहिलामऊ, बस अड्डा, करनपुर व अंबेडकर चौराहा पर हो रही कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा, पहाड़पर, नरसिंहपुर, अंतू व गड़वारा उपकेंद्रों से महज 13 से 14 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बिजलीकर्मियों के मुताबिक फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। बृहस्पतिवार को भी रानीगंज अजगरा उपकेंद्र की 11 हजार एटी लाइन में फाल्ट के कारण छह घंटे आपूर्ति ठप रही थी।
सिंचाई पर पड़ रहा असर
बिजली की अघोषित कटौती से किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। दिनभर में दो से तीन घंटे की कटौती के बाद कुछ घंटे के लिए आपूर्ति होती है, जिससे नियमित तौर पर सिंचाई नहीं हो रही है। महराजगंज के रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि महज 13 से 14 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। जिससे सरसों व आलू की सिंचाई नहीं हो पा रही है। कुछ दिन में गेहूं की सिंचाई शुरू हो जाएगी। रात में आपूर्ति ठीक रहती है लेकिन ठंड के कारण सिंचाई करना मुश्किल है। अमरौना के अमित ने बताया कि रोजाना अघोषित कटौती की जा रही है। दिन में तीन से चार बार एक से दो घंटे कटौती हो रही है, महज 12 से 13 घंटे ही आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
ट्रिपिंग के कारण शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण अंचल में लाइनों में फाल्ट के कारण बिजली कट रही है। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
- सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता