फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roads became ponds in an hour-long rain, water entered the houses

घंटेभर बारिश, तालाब बनीं सड़कें, घरों में घुसा पानी

Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roads became ponds in an hour-long rain, water entered the houses
बुधवार को हुई जोरदार बारिश से मेडिकल कालेज परिसर में हुए जलभराव से होकर गुजरते लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बुधवार दोपहर में पुरवा हवाओं के बीच शहर में घंटे भर तक झमाझम बरसात हुई। इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं शहर की सड़कों और मोहल्लों की गलियों में भारी जलभराव हो गया। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

मंगलवार को रातभर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही, मगर बुधवार को सुबह मौसम साफ हो गया। इससे उमस बढ़ गई। दोपहर में आसमान में फिर बादल मंडराने लगे और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक तेज बरसात के बाद शहर में चहुंओर पानी नजर आने लगा। नयामाल गोदाम रेाड, स्टेशनरोड, पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती रोड, बलीपुर मुहल्ले, बिजली आफिस, रोडवेज बस अड्डा, विवेक नगर, सिप्तैन रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

विक्रम चौराहा, अजीत नगर, विवेक नगर, बेगम वार्ड, सिनेमा रोड, पल्टन बाजार सब्जी मंडी में सड़क के ऊपर पानी बह रहा था। कई लोगों के दुकानों व मकानों में पानी घुस गया। मौसम विभाग के अनुसार, 19.0 मिमी बरसात हुई। अधिकतम तापमान 31.0 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापबहादुर अस्पताल में जलभराव, मरीजों को हुई परेशानी
झमाझम बारिश से प्रताप बहादुर अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। इमरजेंसी गेट तक जलभराव होने से मरीजों को आवागमन दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed