फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Road shrunk due to encroachment, jammed every day

प्रतापगढ़ : अतिक्रमण के चलते सिकुड़ गई सड़क, आए दिन लगता है जाम, परेशान होते हैं लोग

Thu, 28 Jul 2022 07:53 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 07:53 PM IST
सार

सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। उन्होंने पटरियों पर अवैध रूप से गुमटी रख ली है। बाकी जगह पर सब्जी दुकानदार अपनी दुकानें सजा लेते हैं। इससे हर दिन जाम लग रहा है।

विज्ञापन
Road shrunk due to encroachment, jammed every day
बाइक खड़ा करने के चलते सड़क पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चौक से अस्पताल जाने वाली सड़क अतिक्रमण के चलते सिकुड़ गई है। पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। इससे हर दिन भीषण जाम लग रहा है। कस्बे में बीते दिनों पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था। कस्बे से अवैध वाहन अड्डे को हटा दिया गया, लेकिन चंद दिनों बाद ही फिर से डग्गामार वाहन चालक मनमानी करने लगे। चौक में मुख्य चौराहे पर हर दिन वाहनों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन



सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। उन्होंने पटरियों पर अवैध रूप से गुमटी रख ली है। बाकी जगह पर सब्जी दुकानदार अपनी दुकानें सजा लेते हैं। इससे हर दिन जाम लग रहा है। अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। शादी-विवाह के समय तो यहां घंटों जाम लगता है। शनिवार और मंगलवार को साप्ताहिक बाजार के दिन लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed