{"_id":"590387e34f1c1b9b09c0be64","slug":"road-accident-near-mazil-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता के बिखरे सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता के बिखरे सपने
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
कटरा गांव में सड़क हादसे में मृत युवक का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन।
मेहंदी का रंग छूटने के पहले ही शिवांगी विधवा हो गई। अभी वह अपने परिवार के लोगों से ठीक से परिचित भी नहीं है। पति शादी में आई ननद को छोड़ने गया तो फिर उसकी लाश ही लौटकर आई। अब उसकी आंखों के आगे अंधेरा ही नजर आ रहा है। शुक्रवार को शव घर पहुंचा तो वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी।
हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी अनिल साहू (22) पुत्र राजेंद्र मुम्बई में काम करता था। बीते 23 अप्रैल को उसकी शादी थी। दुल्हन के घर आने के चौथे दिन गुरुवार को अनिल अपनी बहन को भाई की बाइक लेकर संग्रामगढ़ छोड़ने गया था। शाम को करीब आठ बजे वह मझिल गांव के पास पहुंचा था कि ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। प्राथमिक उपचार देर से मिल पाने के कारण अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने उसके शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे दिन दोपहर में उसका शव घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। मां और बाप के सामने तो जैसे आसमान फटा जा रहा हो। यही नहीं शिवांगी की आंखों के सामने तो अंधेरा ही था। उसे शव के पास लाया गया लेकिन चेहरा खुलते ही वह बेहोश हो गई। फिलहाल इस घटना से पूरा गांव सदमें में है।