{"_id":"5776b76f4f1c1b0b7279b4ef","slug":"road-accident-near-fatanpur-dhari-mod","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने में मोटरसाइकिल भिड़ीं, रिटायर्ड शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने में मोटरसाइकिल भिड़ीं, रिटायर्ड शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक करने में हुई आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां डाक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे मानधाता थाना क्षेत्र के कनेहता गांव निवासी अमर बहादुर रजक (30) अपनी बुआ की लड़की रीता देवी व एक वर्षीय पुत्र जतिन को छोड़ने मुंगराबादशाहपुर के चनौती जा रहा था। रहेटुआ परसरामपुर गांव निवासी दयाशंकर वेणु बादशाहपुर की ओर से आ रहे थे। फतनपुर धरी मोड़ के पास पिकअप को ओवरटेक कर रहे थे कि सामने से आ रही अमर बहादुर की बाइक से टक्कर हो र्गई। जिससे दोनों बाइक सवार बाइक लेकर राजमार्ग पर गिर पड़े।
सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर की मौके पर ही मौत हो र्गई। वहीं दूसरे बाइक सवार अमरबहादुर, रीता व जतिन गंभीर रूप से घायल होकर मार्ग पर तड़प रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक को भी तत्काल सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को मृत घोषित कर दिया और तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।