{"_id":"58879d6f4f1c1b476fcf3db8","slug":"road-accident-in-various-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्र व वृद्ध की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्र व वृद्ध की मौत, नौ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत होने के बाद बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। बाइक सवार अन्य दो छात्र घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया है। छात्र की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।वहीं अन्य हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला के देल्हूपुर निवासी भोलनाथ यादव का करीब 18 वर्षीय पुत्र लवकेश यादव लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार को वह बाइक से अपने साथी कामपुर सरैया के अभिषेक सिंह पुत्र रामलखन व टेगुना का पुरवा के अंकित पांडेय पुत्र सुरेश पांडेय के साथ बाइक से पढ़ने जा रहा था। लालगंज कोतवाली इलाके में मेढ़ावां गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बैक हो रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक जा भिड़ी। हादसे में लवकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठे दोनाें साथी अभिषेक व अंकित भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से लालगंज सीएचसी भेजा। यहां चिकित्सकाें ने लवकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दोनों छात्रों को तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।
वहीं कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी कमला देवी (70) पत्नी राम आधार विश्वकर्मा का मकान इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर हैैं। सोमवार की रात करीब 12 बजे वह शौच को जा रही थीं। सड़क पार करते समय अनियंत्रित बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे सड़क पर तड़प-तड़प कर कमला देवी की मौत हो गई। इसी बीच देर तक लौटकर घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग तलाश करने के लिए निकले। बीच सड़क पर शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रानीगंज थाना क्षेत्र के नंदलाल का पुरवा गांव निवासी हरिहरनाथ तिवारी (52) प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मंगलवार को वह बाइक से कहीं जा रहे थे। रानीगंज पेट्रोल टंकी के पास सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गया। इससे घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव निवासी अरमान (8), अंतू थाना क्षेत्र के गडवारी गांव निवासी बेबी (4) व पट्टी कोतवाली के पृथ्वीगंज निवासी कमला प्रसाद (45) आदि हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता प्रधान दिनेश यादव किसी काम से सोमवार की रात में कुंडा आए थे। इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इससे उसमें बैठे प्रधान और उनके एक साथी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। उधर एक अन्य घटना में मझिल गांव खान का पुरवा निवासी दूधनाथ पुत्र दातादीन एक दुर्घटना में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।