फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief from sunlight during the day, cold again shook in the evening

दिन में धूप से राहत, शाम को फरि कंपाने लगी ठंड

Mon, 13 Jan 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight during the day, cold again shook in the evening
रविवार को सुबह पड़ा कोहरा। - फोटो : PRATAPGARH
रविवार को दिनभर सूर्यदेव की कृपा बरसी। धूप खिलने से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिली। बाजारों में चहल-पहल रही, मगर शाम होते ही ठंड कंपाने लगी। गलन का भी असर रहा। धुंध छाने लगी। जगह-जगह अलाव जलने लगे।
विज्ञापन

बीते गुरुवार को बारिश व ओले गिरने के बाद ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच कोहरे का भी प्रकोप रहा। पुरवा व पश्चिमी हवाओं के टकराव से धूप भी कमजोर थी, मगर रविवार को दिनभर लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

हालांकि भोर में कोहरा रहा। एक कदम दूर तक देखना मुश्किल था। गलन से लोग कंाप रहे थे। मगर पछुआ हवाओं के चलने से कोहरा छट गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिल गई। 11 बजे के बाद धूप का असर तेज हो गया। इससे ठंड का भी असर कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिलने से दिनभर लोगों को ठंड से राहत मिली। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, भगवाचुंगी, पल्टनबाजार, फलमंडी सहित प्रमुख बाजारों में भीड़भाड़ रही। शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। ठंड व गलन के असर से कंपकंपी शुरू हो गई। बाजारों से लोग घरों का रुख करने लगे। जगह-जगह अलाव जलने लगे।

शाम सात बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। धुंध का भी असर शुरू हो गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से मौसम साफ हुआ है। तापमान भी बढ़ा है। अधिकतम तापमान 20.6 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed