फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rashan card news

परिवार से कहीं अधिक राशनकार्ड के आवेदक

Sun, 12 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना में आवेदन करने वाले लोगों ने विभाग को चौंका दिया है। विभाग का मानना है कि जिले में सवा सात लाख परिवार हैं। मगर, आवेदन करने वालों संख्या साढे़ आठ लाख पहुंच गई है। कहानी अभी यहीं नहीं खत्म होती है। खुली बैठक में जिस प्रकार पात्रों की संख्या बढ़ रही है उससे लगता है कि आवेदकों की संख्या दस लाख के पार हो सकती है। गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को दो रुपये किग्रा गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा चावल मुहैया कराने के लिए इन दिनों राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत राशनकार्ड बनाया जा रहा है। पात्रों के चयन के लिए जिला पूर्ति विभाग ने पहला जो मानक बनाया वह यह था कि जो परिवार पहले से अन्त्योदय और बीपीएल परिवारों में शामिल थे उन्हें लाभान्वित करने के साथ ही गांव के कोटेदार और तत्कालीन प्रधानों की मदद से नए लोगों को योजना में शामिल करेंगे। अब पात्रों की संख्या बढ़ाकर 4,65,125 कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति विभाग की वेबसाइट पर आम लोगों को ऑनलाइन राशनकार्ड फीडिंग का मौका दिया गया है। अभी तक ऑनलाइन फीडिंग में लगभग चार लाख लोगों ने आवेदन कर गरीबी रेखा के  नीचे का राशनकार्ड मांगा है। खेल करते हुए लोगों ने माता, भाभी, पत्नी और बहन के नाम फीडिंग कराई है। यहीं नहीं राशनकार्ड में यूनिट बढ़ाने के लिए सभी कार्डों में परिवार के सदस्यों का नाम डाला है। राशनकार्ड में शामिल लोग एक ही परिवार के नहीं है, यह दिखाने के लिए सिर्फ मुखिया का ही आधारकार्ड नंबर डाला गया है। जिस राशनकार्ड में सभी सदस्यों का आधारकार्ड नंबर डाला गया था उससे यह खुलासा हो गया है कि  एक ही परिवार के कई सदस्यों ने राशनकार्ड के लिए आवदेन किया है।
विज्ञापन

हालांकि यह राशनकार्ड अब विभाग के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। एक तरफ जहां खुली बैठक कर अपात्रों को हटाने और पात्रों को जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन आवेदक विभाग के  लिए मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed