फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rape accused absconded from police custody in Pratapgarh, in-charge SO suspended

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, प्रभारी एसओ निलंबित

Sun, 12 Feb 2023 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Feb 2023 04:56 AM IST
विज्ञापन
Rape accused absconded from police custody in Pratapgarh, in-charge SO suspended
न्यायालय में दाखिल होने से पहले ही दुष्कर्म का आरोपी जितेंद्र कुमार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में लापरवाही पर एसपी ने प्रभारी एसओ फतनपुर को निलंबित दिया है। देर रात तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार माह पहले दुष्कर्म के मामले में जितेंद्र कुमार फरार चल रहा था। शुक्रवार की रात दबिश देकर फतनपुर पुलिस ने उसे घर से दबोच लिया। शनिवार को प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल पांडेय, चौकी इंचार्ज बीरापुर अजय कुमार सिंह, हमराही शुभम कुमार, बीपी सिंह जितेंद्र को लेकर कोर्ट आए थे।
विज्ञापन

वह कचहरी परिसर स्थित लॉकअप से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। एएसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्रा, सीओ सिटी सुबोध गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानों पर लगे सीसीटीवी से उसकी तलाश की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी एसओ अनिल पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ रानीगंज को सौंपी गई है। आरोपी व प्रभारी एसओ पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। फरार आरोपी की तलाश में चार टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed