फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ram, bhajan-kirtan will echo in Mangarh Dham on Pran Pratistha idol

Pratapgarh News: प्राण प्रतिष्ठा में मनगढ़ धाम सजेगा, गूंजेगा राम, भजन-कीर्तन

Fri, 12 Jan 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ram, bhajan-kirtan will echo in Mangarh Dham on Pran Pratistha idol
राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए सजने लगा मनगढ़ भ​क्तिधाम। संवाद
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगद्गुरु कृपालु महाराज भक्ति धाम, मनगढ़ को दिव्य और अलौकिक तरीके से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

कुंडा से पांच किलोमीटर दूर स्थित जगद्गुरु कृपालु महाराज की जन्मस्थली भक्ति धाम, मनगढ़ सतरंगी रोशनी और फूल मालाओं से सजेगी। धाम में सबसे पहले श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा, फिर धाम की अध्यक्ष डॉ.विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी की मौजूदगी में हजारों सत्संगी भजन-कीर्तन कर प्रभु राम के आने का जश्न मनाएंगे।

धाम के व्यवस्थापक योगेश भाटिया ने बताया कि 22 जनवरी के लिए सभी प्रकार की तैयारियां करने के लिए कहा गया है। इसमें पूरा मनगढ़ धाम सतरंगी झालरों तथा फूल मालाओं से सजेगा। धाम पर आने वाले भक्तों को दर्शन के बाद धाम में तैयार महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed