{"_id":"60e9b1c98ebc3e771a30c29a","slug":"rajabhaiya-in-kunda-moti-singh-in-patti-dheeraj-in-raniganj-pramod-s-coin-in-rampur-khas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में राजाभैया, पट्टी में मोती सिंह, रानीगंज में धीरज, रामपुर खास में प्रमोद का चला सिक्का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा में राजाभैया, पट्टी में मोती सिंह, रानीगंज में धीरज, रामपुर खास में प्रमोद का चला सिक्का
Sat, 10 Jul 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:15 PM IST
सार
- कुंडा की चारों सीटों पर जनसत्ता दल समर्थित प्रत्याशियों का कब्जा, पट्टी-रानीगंज की सभी सीटें भाजपा के खाते में
- सदर में अपना दल एस को लगा झटका, मानधाता और संडवाचंद्रिका में राजाभैया समर्थित प्रत्याशी जीते
विज्ञापन
राजा भैया
- फोटो : Twitter @Raghuraj_Bhadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में जिले के सियासी दिग्गजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हम अपने इलाके के बाहुबली हैं। सभी दिग्गज नेता अपने-अपने इलाके में अपने समर्थकों को ब्लॉक प्रमुख बनवाने में सफल रहे। कोई निर्विरोध निर्वाचन कराकर वाहवाही लूट रहा है, तो किसी ने कड़े मुकाबले में विरोधियों को मात देकर अपनी बादशाहत कायम रखी है।
काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पट्टी विधानसभा क्षेत्र के मंगरौरा, बेलखरनाथधाम, पट्टी और आसपुर देवसरा विकास खंडों में भाजपा प्रत्याशियों को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठाने में सफल रहे। मंगरौरा, बेलखरनाथधाम, पट्टी ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद आसपुर देवसरा में हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी अपने गृह ब्लाक रामपुर संग्रामगढ़ में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख का निर्वाचन कराने के बाद अब लालगंज और सांगीपुर सीट पर भी अपने करीबियों का बैठाने में सफल रहे हैं।
कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया कालाकांकर, कुंडा, बाबागंज और बिहार ब्लाक में जनसत्ता दल प्रत्याशियों को जीत दिलाई है। इसी तरह रानीगंज विधायक धीरज ओझा के करीबियों ने शिवगढ़ और गौरा दोनों सीटों पर बाजी मारी है। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में रानीगंज और पट्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था, मगर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बाद सियासी दिग्गज अपनी बादशाहत कायम रखने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
सपा की करारी हार
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। छह ब्लॉकों में अपना प्रत्याशी उतारने वाली सपा सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही थी, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली है। बिहार ब्लॉक में सपा प्रत्याशी के वाकओवर देने के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली सपा का ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया है। समाजवादी पार्टी ने आसपुर देवसरा से सुषमा यादव, बाबागंज से सुनीता देवी, कुंडा से उर्मिला देवी, शिवगढ़ से शबाना परवीन, गौरा से शोभा देवी, बिहार से सुमित्रा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया था। बिहार ब्लॉक की प्रत्याशी सुमित्रा के वाकओवर देने से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी सुशीला देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं।

prayagraj news: कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : prayagraj
किस ब्लॉक में कौन चुना गया ब्लॉक प्रमुख
सदर : शेषा सिंह
संडवाचंद्रिका तारा देवी
सांगीपुर अशोक सिंह बबलू
लक्ष्मणपुर प्रेमलता सिंह
बाबागंज मालती देवी
मानधाता इसरार
लालगंज अमित सिंह
मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह
बेलखरनाथधाम सुशील कुमार सिंह
पट्टी राकेश कुमार सिंह
आसपुर देवसरा कमलाकांत यादव
संडवाचंद्रिका तारा देवी
कालाकांकर रमेश सरोज
रामपुर संग्रामगढ नीतू सरोज
गौरा सुमित्रा पटेल
शिवगढ़ सत्यम ओझा
कुंडा रीता देवी
किस प्रत्याशी को मिले कितने मत
कुंडा
रीता सिंह 111
उर्मिला देवी 10
शिवगढ़
शबाना परवीन 19
विनोद दुबे 17
सत्यम ओझा 23
धीरेंद्र प्रताप गुप्ता 01
गौरा
शोभा यादव 15
सुमित्रा पटेल 54
विद्योत्मा 01
सांगीपुर
अशोक कुमार सिंह बबलू 47
ओमप्रकाश पांडेय 33
कलावती नगरहा 07
आसपुर देवसरा
सुषमा यादव 17
कमलाकांत यादव 35
संडवाचंद्रिका
तारा देवी 45
सीता देवी 37
मानधाता
मो. इजहार 83
राधेश्याम 02
फरीदा बानो 01
कंचन देवी 00
बाबागंज
मालती देवी 62
रोशनी देवी 17
सुनीता 01
कालाकांकर
रमेश सरोज 68
राजकुमार सोनकर 08
लालगंज
अमित कुमार सिंह 37
नीतू सिंह 25
सदर
शेषा सिंह 45
शोभा सिंह 24
लक्ष्मणपुर
प्रेमलता सिंह निर्विरोध
मंगरौरा
राजीव प्रताप सिंह निर्विरोध
बेलखरनाथधाम
सुशील कुमार सिंह निर्विरोध
पट्टी
राकेश कुमार सिंह निर्विरोध
रामपुरसंग्रामगढ़
नीतू सरोज निर्विरोध
बिहार
सुशीला देवी निर्विरोध
सदर : शेषा सिंह
संडवाचंद्रिका तारा देवी
सांगीपुर अशोक सिंह बबलू
लक्ष्मणपुर प्रेमलता सिंह
बाबागंज मालती देवी
मानधाता इसरार
लालगंज अमित सिंह
मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह
बेलखरनाथधाम सुशील कुमार सिंह
पट्टी राकेश कुमार सिंह
आसपुर देवसरा कमलाकांत यादव
संडवाचंद्रिका तारा देवी
कालाकांकर रमेश सरोज
रामपुर संग्रामगढ नीतू सरोज
गौरा सुमित्रा पटेल
शिवगढ़ सत्यम ओझा
कुंडा रीता देवी
किस प्रत्याशी को मिले कितने मत
कुंडा
रीता सिंह 111
उर्मिला देवी 10
शिवगढ़
शबाना परवीन 19
विनोद दुबे 17
सत्यम ओझा 23
धीरेंद्र प्रताप गुप्ता 01
गौरा
शोभा यादव 15
सुमित्रा पटेल 54
विद्योत्मा 01
सांगीपुर
अशोक कुमार सिंह बबलू 47
ओमप्रकाश पांडेय 33
कलावती नगरहा 07
आसपुर देवसरा
सुषमा यादव 17
कमलाकांत यादव 35
संडवाचंद्रिका
तारा देवी 45
सीता देवी 37
मानधाता
मो. इजहार 83
राधेश्याम 02
फरीदा बानो 01
कंचन देवी 00
बाबागंज
मालती देवी 62
रोशनी देवी 17
सुनीता 01
कालाकांकर
रमेश सरोज 68
राजकुमार सोनकर 08
लालगंज
अमित कुमार सिंह 37
नीतू सिंह 25
सदर
शेषा सिंह 45
शोभा सिंह 24
लक्ष्मणपुर
प्रेमलता सिंह निर्विरोध
मंगरौरा
राजीव प्रताप सिंह निर्विरोध
बेलखरनाथधाम
सुशील कुमार सिंह निर्विरोध
पट्टी
राकेश कुमार सिंह निर्विरोध
रामपुरसंग्रामगढ़
नीतू सरोज निर्विरोध
बिहार
सुशीला देवी निर्विरोध