फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rajabhai and nineteen others file nomination

राजाभैया, शिवाकांत समेत 19 ने भरे पर्चे

Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
rajabhai and nineteen others file nomination
news

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रघुराजप्रताप सिंह राजाभैया, प्रो. शिवाकांत ओझा, पूर्व मंत्री मोती सिंह समेत 19 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। लालगंज से आराधना मिश्रा मोना के प्रस्तावक ने भी एक सेट नामांकन दाखिल किया। सदर से अद प्रत्याशी संगमलाल समेत चार ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के पांचवें दिन ग्यारह बजे से प्रत्याशियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। अपने समर्थकों के साथ पहुंचने वाले प्रत्याशियों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जिले के अधिकांश दिग्गजों ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। हालांकि कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ एक सेट और कुछ ने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है। सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता,  प्रमोद मौर्या, गंगेश मिश्र और श्रवणकुमार ने नामांकन पत्र भरा है। कुंडा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया, भाजपा से जानकी प्रसाद पांडेय, रानीगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी प्रो. शिवाकांत ओझा, भाजपा से अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, पट्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह, सपा से राम सिंह, बसपा से शक्ति सिंह, राष्ट्रीय लोकदल से चंद्रबली यादव ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

रामपुरखास विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्र उर्फ मोना के प्रस्तावक ने एक सेट मे नामांकन भरा।

भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार ने भी नामांकन दाखिल किया। बाबागंज विधानसभा से विनोद कुमार सरोज, विश्वनाथगंज विधानसभा से बसपा प्रत्याशी प्रेमानंद त्रिपाठी, अपना दल (कृष्णा गुट) प्रत्याशी राकेश सोमवंशी, अपना दल  (अनुप्रिया गुट) आरके वर्मा और शिवसेना से नूतन पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed