फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja Bhaiya's wife Bhanvi Singh attacked the government's system

Pratapgarh News: सरकार की व्यवस्था पर राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने बोला हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Raja Bhaiya's wife Bhanvi Singh attacked the government's system
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सरकार की व्यवस्था को लेकर हमला बोला। कहा कि उन जैसे लोगों को जब पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर लगाना पड़ता है तो आम महिलाओं का क्या हाल होता होगा। उनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

भानवी सिंह ने बृहस्पतिवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा कि कभी कभी सोचती हूं जब रियासत, राजघराने से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है। सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा। अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं जरूर लड़ूंगी लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरुंगी। उचित समय का इंतजार करें। इसे लेकर कल से सियासी मायने भी खोजे जाते रहे। उनके आगे के कदम उठाने को लेकर तमाम चर्चाएं भी होती रहीं। हालांकि बताया जाता है कि अभी वह दिल्ली में हैं। सरकार के दावे और व्यवस्था पर उन्होंने हमला किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भानवी सिंह ने फिर एक्स पर पोस्ट किया है कि नारी है सहज, सरल, रखती सबका ख्याल। बन जाती चंडी वहीं, जब सम्मान पर उठे सवाल। फिलहाल सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार व्यवस्थाओं पर प्रहार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी गोपाल ने भी किया तंज
विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने भी बृहस्पतिवार को एक्स पर पोस्ट किया। बिना किसी का नाम लिए लिखा कि कोई कीचड़ उछाले तो परवाह मत करना क्योंकि वह वही दे सकता है जो उसके अंदर भरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed