{"_id":"5faaf37a8ebc3e9bb4526d94","slug":"railway-employees-took-out-torch-procession-shouted-slogans-pratapgarh-news-ald291272099","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, लगाए नारे
विज्ञापन
कर्मचारियों का नाइट ड्यूटी एलाउंस और एनडीए पर रोक का रेल कर्मचारियों ने विरोध किया है। सोमवार देर शाम उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की प्रतापगढ़ शाखा ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन दफ्तर से निकला जुलूस प्लेटफार्म और कॉलोनियों से होते हुए गुजरा। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
यूनियन दफ्तर के सामने सभा को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष अफजल खान ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी है। इसके कार्यकाल में रेल कर्मचारी सबसे अधिक परेशान हैं। मंत्रालय ने कर्मचारियों का नाइट ड्यूटी एलाउंस और एनडीए पर रोक लगाकर उनके हक पर डाका डालने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि इस पर लगी रोक को तुरंत हटाया जाए। इस मौके पर केडी तिवारी, वीके तिवारी, रामजी, जेके पांडे, उदयराज वर्मा, संतोष कुमार यादव, मोहित कुमार, रईस अहमद, मोहम्मद यासिर, अशोक पटेल, राजकुमार सिन्हा, रहमतुल्लाह, रामहर्ष, मोहम्मद अनीस और रामबहादुर आदि कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।