फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rail scrap market seems quarters

रेल क्वार्टरों में लगती है कबाड़ की मंडी

Sun, 22 Feb 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rail scrap market seems quarters
चोरी छिपे रेल संपत्तियों का धंधा करने वाले कबाड़ी अब रेल क्वार्टरों तक घुस आए हैं। यहां आने के बाद इन लोगाें ने बकायदा कबाड़ खरीदने व बेचने का धंधा शुरू कर दिया है। तमाम शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार कबाड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। यह सब हो रहा है रेलवे एक्सईएन आवास के पीछे बनी कॉलोनी में। यहां के अधिकांश क्वार्टरों में कबाड़ी रह रहे हैं। इन पर इनका बकायदा कब्जा है।
विज्ञापन


इनको रेल क्वार्टर में रहने की अनुमति कैसे मिली, यह भी रहस्य बना हुआ है। रेल का कोई भी जिम्मेदार इस बारे में मुंह नहीं खोल रहा है। रेलकर्मियों के अनुसार बाहर से आए कबाड़ियों ने अपना धंधा शुरू कर दिया है। काफी मात्रा में कबाड़ रखा गया है। किसी को कोई शक न हो, इसलिए दिन भर इन क्वार्टरों में ताला बंद रहता है। रात होते ही कबाड़ की मंडी गुलजार हो जाती है। मैजिक, टेंपो से कबाड़ लादकर बाहर भेजा जाता है। रेल संपत्तियां भी कबाड़ी पार करने से नहीं चूक रहे हैं। रेल पटरी, सिग्नल के उपकरण, केबिल, पानी की टोटी इत्यादि कबाड़ियों के स्टोर रूम में आसानी से मिल सकती है। रेल संपत्तियों की सुरक्षा का जिम्मा आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग का है।
विज्ञापन


 मगर दोनों में से किसी को भी रेल संपत्तियों को चूना लगाने वाले कबाड़ी नजर नहीं आ रहे हैं। रेलकर्मियों का आरोप है कि सभी की मिलीभगत है। शायद यही वजह है कि यह धंधा एक्सईएन आवास के पीछे चल रहा है ताकि किसी को शक न हो। बता दें कि एक्सईएन आवास के सामने ही इंजीनियरिंग विभाग का बहुत बड़ा स्टोर है। यहां लोहे के भारी भरकम सामान रखे गए हैं। अगर लापरवाही का यही आलम रहा तो रेल संपत्तियां अधिक दिनों तक कबाड़ियों की नजर से दूर नहीं रह पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed