{"_id":"57892ba64f1c1b191913d6ec","slug":"raid-in-medical-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को मंडलीय सहायक आयुक्त के निर्देश पर ड्रग विभाग ने जिला अस्पताल के पास स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बचने के चक्कर में कुछ फार्मासिस्ट दुकान छोड़कर भाग निकले तो कुछ संचालक दुकान बंदकर फरार हो गए।
सहायक आयुक्त इलाहाबाद के निर्देश पर ड्रग कमीशभनर केजी गुप्ता, ड्रग इस्पेक्टर इलाहाबाद मुकेश, ड्रग इंस्पेक्टर कौशांबी राहुल व प्रतापगढ़ ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने जिला अस्पताल के सामने स्थित न्यू रामा मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। यहां से दो दवा का नमूना लिया गया। संचालक दवा का खरीद बिल नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम शिफा मेडिकल स्टोर पर पहुंच गई। यहां डीपीसीओ के अंतरगत कम पैसे में बिकने वाली दवा अधिक दामों में मिल रही थी। फार्मासिस्ट नहीं मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने अधिक दामों में बिक रहे दवा को निर्माता को लौटने के लिए निर्देश दिया।
शिफा मेडिकल स्टोर का नवीनीकरण वैद्य नहीं मिला। इसके चलते दवा विक्रय पर रोक लगा दी गई है। टीम ने अग्रवाल मेडिकल स्टोर, निधि मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। यहां पर भी डीपीसीओ के अंतर्गत आने वाली दवा अधिक दामों पर बिकती मिली। संचालकों को आदेश दिया गया है कि वे दवा को निर्माता को लौटा दें। इसके बाद टीम ने कचहरी स्थित प्रवीन मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। यहां काफी मात्रा में एक्सपायरी दवा पाई गई। जिसपर लेबल नहीं लगा था।