{"_id":"5f08c12e8ebc3e63b779fe48","slug":"provide-better-facilities-to-patients-admitted-to-hospitals-mandalayukta-pratapgarh-news-ald280714026","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मुहैया कराएं बेहतर सुविधाएं मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मुहैया कराएं बेहतर सुविधाएं मंडलायुक्त
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त आर रमेश कुमार।
- फोटो : PRATAPGARH
अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मुहैया कराएं बेहतर सुविधाएं: मंडलायुक्त
-कमिश्नर ने सीएमओ को दिए निर्देश, दो दिन में मेडिकल कालेज से लें कोरोना की रिपोर्ट
जिले में नौ लोगों की मौत पर जताई नाराजगी, मृत्युदर कम करने को कंटेनमेंट जोन के घर-घर जांच करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कहा है कि कोरोना सैंपल की जांच चार दिन में नहीं बल्कि दो दिन के अंदर मेडिकल कालेज से प्राप्त करें। उन्होंने सीएमओ से मेडिकल कालेज से समन्वय स्थापित करके दो दिन में रिपोर्ट हासिल करने को कहा है।
जिले में अब तक कोरोना के 132 मरीज मिलने और नौ लोगों की मृत्यु पर चिंता जताते हुए सीएमओ से मृत्युदर रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। कहा कि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए।
शुक्रवार को विकास भवन में अफसरों के साथ बैठक में मंडलायुक्त ने जिले की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।
सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में 132 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें से 106 मरीज ठीक हुए हैं और 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना पीड़ित नौ लोगों की मृत्यु पर मंडलायुक्त ने औसत से अधिक मौत होेने पर सीएमओ को रिस्क जोन में अधिकाधिक व्यक्तियों को चिह्नित कर सैंपल भेजने को कहा है। कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय और ग्रामीण इलाकों में सफाई अभियान चलाने और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपने को कहा है। बैठक में जिले के नोडल अधिकारी दिग्विजय सिंह, डीएम डा. रुपेश कुमार, सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास
अंतू इलाके के रामनगर अठगवां गांव में दबंगों ने घर में घुसकर किसान की पिटाई कर दी और बीचबचाव करने दौड़ी महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दबंग गांव से फरार हो गए। अंतू इलाके के रामनगर अठगवां निवासी अंबिका प्रसाद मिश्र ने अंतू पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को जब वह अपने खेत से लौट रहे थे तभी गांव के ही हरिश्चंद्र, मनोज कुमार और दिलीप कुमार ने लाठी लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित भागकर घर पहुंचा तो दबंगों ने घर में घुसकर जमकर पीटा। पत्नी जब बचाने दौड़ी तो दबंगों ने निर्वस्त्र करने की नीयत से हमला कर दिया। शोर सुनकर दौड़े गांव के लोगों ने महिला की इज्जत बचाई। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। एसओ अंतू मनोज तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।