फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Promising daughters are winning medals in sports and protecting the country at the border

Pratapgarh News: खेल में पदक और सरहद पर देश की रक्षा कर रहीं होनहार बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Promising daughters are winning medals in sports and protecting the country at the border
खुशबू गुप्ता।
सरहद पर देश की रक्षा करनी हो या खेल में पदक की। जिले की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखाया है। अपने खेल के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। मैदान फतह करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन

खेलों के साथ ही बेटियां पुलिस व सेना में ड्यूटी कर समाज को कानून का पाठ पढ़ा रही हैं। पदक जीतने के लिए वह रोजाना छह से आठ घंटे पसीना बहा रही हैं। सालों की मेहनत और परिश्रम से बेटियां आज जिले में मिसाल बन चुकी हैं।
विज्ञापन

तृप्ति ने दनादन गोल कर पाई शोहरत, पुलिस की ड्यूटी कर पढ़ा रहीं कानून का पाठ
शहर के आईटीआई हनुमतपुरम निवासी तृप्ति मिश्रा ने 2016 में स्टेडियम से हॉकी का प्रशिक्षण शुरू किया था। 2017 में उनका दाखिला लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में तृप्ति का चयन यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर हुआ। वह लखनऊ कमिश्नरेट में पदस्थ हैं। उन्होंने जूनियर व सीनियर नेशनल हॉकी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स, नेशनल स्कूल हॉकी चैंपियनशिप में गोल कर टीम को खिताब दिलाए हैं।
बीते दिनों सात से 15 अप्रैल तक ओडिशा में हुई ऑल इंडिया पुलिस हॉकी गेम्स में यूपी पुलिस टीम का हिस्सा रहीं। हालांकि टीम यहां चौथे स्थान पर रही। वह बाराबंकी स्थित स्टेडियम में अपने खेल को और निखार रही हैं। उनका सपना भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ल्ड पुलिस हॉकी गेम्स में पदक जीतना है।
एसएसबी में तैनात खुशबू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता है सोना
सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) नई दिल्ली में बतौर सिपाही अपनी सेवाएं दे रहीं दहिलामऊ निवासी खुशबू गुप्ता ने एथलेटिक्स की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई गोल्ड मेडल जीते हैं।
अंडर-20 यूनिवर्सिटी गेम्स की 3000 मीटर दौड़ में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। 2017 में सीनियर नेशनल गेम्स में क्रॉस कंट्री रेस में कांस्य पदक, 2018 में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में 1500 और 3000 मीटर दौड़ में सोना अपने नाम कर चुकी हैं।

चीन में 2019 में हुई वर्ल्ड पुलिस गेम्स में उन्होंने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर नया कीर्तिमान बनाया। खुशबू गुप्ता आठ बहनों में पांचवें स्थान पर हैं। 2020 में खुशबू का चयन एसएसबी में हो गया था।

खुशबू गुप्ता।

खुशबू गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed