{"_id":"585ec7714f1c1b774fe3d25b","slug":"programme-in-patti-and-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
programme
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फ्रासिंस जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस के मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सांता क्लाज ने बच्चों के बीच उपहार भी बांटे जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली भी बनाई तथा प्रभू यीशू के जन्म की झांकी भी निकाली गई।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ही मैरी क्रिसमस का आयोजन सेंट फ्रासिंस जेवियर्स स्कूल में किया गया। इस मौके पर सांता क्लाज बने रीतेश शर्मा ने विद्यालय के बच्चों के बीच टाफी, चाकलेट व छोटे मोटे उपहार बांटे जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। विद्यालय की बच्चियों अंशिका जायसवाल,खुशबू गुप्ता, शिवानी समेत अन्य छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए धमाल मचाया। इस मौके पर प्रभू यीशू के जन्म की झांकी भी निकाली गई। विद्यालय परिसर में उत्सव सा माहौल नजर आया जिससे नन्हे मुन्ने बच्चे उत्साह से लबरेज नजर आए। इस दौरान तमाम खेल कूृद की प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से संतोष द्विवेदी द्वारा पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एस के चाकी, रत्नेश द्विवेदी, शैलेन्द्र पांडेय, शालिनी, ज्योती, संतोष समेत तमाम शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
बड़ा दिन के उपलक्ष्य में एसबीडी चिल्ड्रेन स्कूल गांधी नगर में बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रमों का अयोजन कर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार भी वितरित किए। सेंटा क्लाज के बीच में पहुंचने से बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई। उधर मानिकपुर चंद्रगुप्त मौर्य आदर्श विद्या मंदिर में बाल मेले का आयेाजन किया गया। कुंडा कस्बे के गांधी नगर तिराहे पर स्थित एसबीबी चिल्ड्रेन स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें वंश श्रीवास्तव, ऋषभ, विकास, सुमित ने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। सोनाली, मन्तशा, अशर्फिया, श्रद्धा ने बम-बम बोले मस्ती में डोले, शेखर ने थैंक्यू फार द वर्ड सो स्वीट, आराध्या ने ओपन सेट कविता प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजना श्रीवास्तव ने प्रभु यीशू के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रबंधक डीके राही, बबिता राही, पवन केसरवानी, अमृतलाल, राकेश यादव, अशोक मिश्र, विनोद पटेल, आशीष रोचन, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।