फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   price raises of ac coller

नए पंखों और कूलर के दामों में हुई बढ़ोतरी

Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
price raises of ac coller
लकड़ी का कूलर देगा राहत
 भीषण गर्मी से लड़ने के लिए कूलर और एसी को तैयार किए जा रहे हैं। दुरुस्त करने का कार्य जोर पकड़ लिया है। लोग पुराना कूलर रिपेयर कराकर उसे नया ‘लुक’ देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में मरम्मत करने वालों का भाव अचानक बढ़ गया है। कूलर की बाडी, टुल्लू और मोटर के दाम में अचानक बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन


शहर की दुकानों पर गर्मी को देखते हुए नया स्टाक जमा हो गया है। पिछले साल की अपेक्षा हर कूलर और पंखे का दाम अधिक हो गया है। छत का पंखा हो या टेबल का, कंपनी का कूलर हो या एसेंबल, सबकी कीमत में पिछले साल की अपेक्षा सौ से तीन सौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही मोटर, बॉडी सबकी कीमत बढ़ी है।
विज्ञापन


सिनेमा रोड के कारोबारी महेंद्र केसरवानी का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार हर मोटर और पंखे की कीमत बढ़ गई है। अभी मई, जून में इसमें और वृद्धि होगी। कुछ ऐसा ही हाल एसी, कूलर की मरम्मत करने वालों के यहां भी दिख रहा है। पुराने और कबाड़ हो चुके कूलरों से उनकी दुकान भर गई है। सिनेमारोड पर सड़क किनारे दुकानें चलाने वाले लोगों को तनिक भी फुर्सत नहीं मिल रही है। वह कूलर की नई बाड़ी में पुरानी मोटर लगाकर कूलर को नया लुक दे रहे हैं। इसमें भी लोगों को एक  से डेढ़ हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। साधारण कंपनियों का नया कूलर लेने के लिए लोगों को चार से सात हजार रुपये खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेनिक के भाव आसमान पर
कूलर, एसी व फ्रिज के अलावा पंखा बनाने वाले मैकेनिक के भाव आसमान पर हैं। वे पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक मेहनताना ले रहे हैं। पंखे की वाइडिंग का दाम भी कहीं-कहीं बढ़ा दिए हैं। इसके चलते लोगों की जेबें हलकी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed