फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Youth dies after falling on tank head

Pratapgarh: सिर पर टंकी का ढक्कन गिरने से युवक की मौत

Sat, 13 Jun 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Youth dies after falling on tank head
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
पिपरमेंट की पेराई के दौरान टंकी का ढक्कन नीचे गिर गया। इससे टंकी के पास बैठे दो युवक घायल हो गए। पेराई कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर देख एक युवक को रेफर कर दिया गया। रायबरेली ले जाते समय युवक की मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई है। 
विज्ञापन


नबाबगंज थाना क्षेत्र के शिवाला लवाना निवासी गुलशन सरोज (25) पुत्र छोटेलाल सरोज शुक्रवार की सुबह गांव के ही हिमांशु पुत्र जयप्रकाश की टंकी पर पिपरमेंट की पेराई करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेराई के दौरान टंकी में गैस बन गई। इससे टंकी का ढक्कन पास में बैठे गुलशन के सिर पर गिर गया। इस दौरान बगल में हिमांशु को भी चोटें आईं। इस पर साथ काम कर रही उसकी पत्नी राजकुमारी ने शोर मचाया तो मौके पर जुटे लोग दोनों को चिकित्सक के पास ले गए।

चिकित्सक ने दोनेां का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गुलशन को सलोन रायबरेली के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सलवन रायबेली ले जा रहे थे, लेेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। गुलशन की अभी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नवाबगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed