फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Women hospital selected in ' kayakalp yogna'

प्रतापगढ़: कायाकल्प योजना में महिला अस्पताल चयनित

Sat, 13 Apr 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की साफ-सफाई व बेहतर व्यवस्था मिलने पर शासन ने महिला अस्पताल को कायाकल्प योजना के लिए चुना है। कायाकल्प योजना अवार्ड में तीन लाख रुपये भी मिले हैं। इस धनराशि में जिसमें से सवा दो लाख रुपये अस्पताल की साज सज्जा पर और 75 हजार रुपये स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्रेस पर खर्च होंगे। डिमांड पर शासन अब सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध कराएगा।

शासन की ओर से चार माह पहले लखनऊ व दिल्ली की टीम भेजकर जिला व महिला अस्पताल की साफ-सफाई संग व्यवस्था का सर्वे कराया गया। तीन दिनों तक टीम ने जिला व महिला अस्पताल में साफ सफाई, मरीजों को मिलने वाली सहूलियत, अभिलेखों के रख रखाव के अलावा चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ व्यवहार की पड़ताल की थी। जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी।
विज्ञापन


शासन स्तर से अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर हुए सर्वे में रैंक तैयार की गई। जिसमें जिले में जिला महिला अस्पताल को पहला स्थान तो प्रदेश में 46 वां स्थान मिला। शासन ने जिला महिला अस्पताल को कायाकल्प योजना के तहत मिलने वाले अवार्ड में शामिल किया। इसके तहत शासन ने सीएमएस को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह धनराशि अस्पताल में बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने और कर्मचारियों पर खर्च की जाएगी। इसके अतिरिक्त सीएमएस की डिमांड पर शासन से मरीजों की सहूलियत के लिए 14 लाख रुपये भी मिलेंगे। जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो सके।

अव्यवस्थाओं ने गिराई रैंकिंग
कायाकल्प अवार्ड के तहत हुए सर्वे में 52 अस्पताल को तीन-तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। वहीं जिला महिला अस्पताल में बेड का अभाव होने के कारण एक बेड पर दो-दो प्रसव पीड़िताओं के भर्ती किए जाने, चिकित्सकों के न होने पर मरीजों के इलाज में दिक्कत को देखते हुए अंक कम हो गए। अन्यथा प्रदेेेश में जिला महिला अस्पताल का रैंक और ऊपर रहता।

जिला महिला अस्पताल को अवार्ड में तीन लाख रुपये मिला है। सीएमएस अस्पताल में जो व्यवस्थाएं नहीं है उसे सवा दो लाख रुपये तक खरीद सकती हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई उपकरण खरीदना है तो उसके लिए बजट पास करा दिया जाएगा। अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ


अवार्ड में महिला अस्पताल का चयन हुआ यह खुशी की बात है। सवा दो लाख रुपये से एक वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। समस्त वार्ड में पल्स मॉनीटर लगवाया जाएगा। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देंगे। बजट कम पड़ने पर शासन को पत्र भेजा जा रहा है। इससे अस्पताल की दशा बदली जा सके। जिससे वित्तीय वर्ष 19-20 में जिला महिला अस्पताल को पहला या फिर दूसरा स्थान मिले । 
रीता दूबे, सीएमएस जिला महिला अस्पताल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed