फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Whose ration card is not made, he will also get ration for a week

प्रतापगढ़: जिसका नहीं बना राशनकार्ड उसे भी सप्ताह भर का मिलेगा राशन 

Mon, 27 Apr 2020 11:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Apr 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Whose ration card is not made, he will also get ration for a week
चावल - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन की लंबी अवधि में गरीब परिवारों का पेट भरने के लिए जिला प्रशासन ने अब गांव में रहने वाले गरीबों को राशन का पैकेट मुहैया कराने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन के इस फैसले से शहर और गांव का कोई भी गरीब व्यक्ति अब भूखा नहीं रहेगा।
विज्ञापन


तहसीलों में कम्युनिटी किचेन सेंटर में तैयार होने वाला भोजन गांव तक नहीं पहुंच पाता था। नई व्यवस्था लागू होने से गांव के उन गरीबों को राशन मिलने में आसानी होगी जिनका अभी तक राशनकार्ड नहीं बना है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन की लंबी अवधि के दिन काटना गरीबों को भारी पड़ रहा है। खासकर उन परिवारों के लिए पेट पालना भारी पड़ रहा है, जो दिहाड़ी मजदूरी करते थे। इन गरीबों का पेट भरने के लिए जिला प्रशासन ने जो व्यापक कार्ययोजना तैयार की है वह काफी हद तक सफल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जिले की तहसीलों और टाउन एरिया में कम्युनिटी किचेन सेंटर में खाना बनाकर शहर और आसपास रहने वालों को मुहैया कराया जा रहा था।

मगर इस व्यवस्था से दूरदराज गांव में रहने वाले गरीबों को राहत नहीं मिल पाती थी। अब जिला प्रशासन ने टेंडर निकालकर व्यापक मात्रा में अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए गांव के गरीबों तक राशन का पैकेट पहुंचाने का फैसला लिया है।

लेखपालों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि जो वास्तव में गरीब हैं और जिनका राशनकार्ड नहीं बना है, उनके घर तक राशन किट पहुंचाएं। हालांकि तहसीलों में स्थित कम्युनिटी किचेन सेंटर से भी शहर और तहसील के आसपास रहने वाले लोगों को नियमित भोजन मिलता रहेगा।

गैर प्रांत और जनपदो के लोग इसी सप्ताह हो जाएंगे विदा 

गैर प्रांत और जनपद से आकर जिले में रहने वाले लोगों के इस सप्ताह अपने गृह जनपद चले जाने के बाद जिला प्रशासन का बोझ हल्का हो जाएगा। मुख्यमंत्री की पहल के बाद बाहर से आने वाले लोगों ने अपने गृह जनपद जाने के लिए आवेदन कर रखा है। 


जिले में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए अब एक परिवार के लिए एक सप्ताह का राशन पैक कराया जा रहा है। लेखपाल गरीबों को राशन पैकेट मुहैया कराएंगे। यह व्यवस्था लॉकडाउन तक जारी रहेगी।
शत्रोहन वैश्य, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed