फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: When the lover slit his throat with a blade in front of the groom, the bride demand filled with blood

प्रतापगढ़ : जयमाल स्टेज पर दूल्हे के सामने ही ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी खून से भर दी दुल्हन की मांग

Sat, 19 Feb 2022 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 10:03 PM IST
सार

उदयपुर थाना क्षेत्र के एक  गांव की रहने वाली 21 साल की युवती का इलाके के ही अजय (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी युवती के परिवारवालों को कुछ दिनों पहले हुई। जिसके बाद युवती के परिजनों ने आननफानन लड़की और उसकी बहन की शादी दूसरे प्रदेश में रहने वाले सगे भाइयों से तय कर दी।

विज्ञापन
Pratapgarh: When the lover slit his throat with a blade in front of the groom, the bride demand filled with blood
Pratapgarh News : डेमो। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

उदयपुर इलाके के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में जयमाल के वक्त उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने दूल्हे के सामने ब्लेड से अपना गला काटा और दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए खून से उसकी मांग भर दी। इस वाकये के बाद गुस्साए लोगों ने उसे दबोच लिया जमकर पिटाई कर दी। घायल प्रेमी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




उदयपुर थाना क्षेत्र के एक  गांव की रहने वाली 21 साल की युवती का इलाके के ही अजय (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी युवती के परिवारवालों को कुछ दिनों पहले हुई। जिसके बाद युवती के परिजनों ने आननफानन लड़की और उसकी बहन की शादी दूसरे प्रदेश में रहने वाले सगे भाइयों से तय कर दी।

विज्ञापन

प्रेमिका की की शादी होने पर बौखला गया था अजय
घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां होने लगीं। परिवार के लोगों के प्रतिबंध के चलते युवती घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। शुक्रवार को दोनों बहनों की बरात आई। प्रेमिका की शादी होते देख प्रेमी अजय बौखला गया।


पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। तभी अजय  स्टेज पर चढ़ गया। दूल्हे के साथ बैठी प्रेमिका के करीब खड़े होकर उसने ब्लेड अपना गला काट लिया।

घराती और बारातियों ने आरोपी को पीटा
इसके बाद खून से प्रेमिका की मांग भर दी। यह देख वहां मौजूद लोग आगबबूला हो उठे। आक्रोशित घराती व बराती उसे पकड़कर पीटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को लोगों से बचाकर सांगीपुर सीएचसी पहुंचाया।

 

 

सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर बताया कि पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। दुल्हन भी ससुराल के लिए विदा हो गई। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed