फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Warden brutally beat up three students on complaints of low numbers

प्रतापगढ़ : कम नंबर आने की शिकायत पर वार्डेन ने तीन छात्रों को बेरहमी से पीटा

Mon, 22 Aug 2022 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 10:07 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल परिसर में संचालित छात्रावास में अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया निवासी संग्राम सिंह वार्डेन के पद पर काम करता था। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के अभिभावकों ने परीक्षा में कम अंक आने पर स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी। 

विज्ञापन
Pratapgarh: Warden brutally beat up three students on complaints of low numbers
Pratapgarh News : वार्डन की पिटाई से घायल छात्र और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परीक्षा में कम अंक मिलने अभिभावकों की शिकायत से नाराज से लालगंज इलाके के धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में हॉस्टल के वार्डेन ने तीन छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया है। 

विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल परिसर में संचालित छात्रावास में अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया निवासी संग्राम सिंह वार्डेन के पद पर काम करता था। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के अभिभावकों ने परीक्षा में कम अंक आने पर स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी। 

विज्ञापन

इससे नाराज वार्डेन संग्राम सिंह ने रविवार की देर शाम हॉस्टल के छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे इंटर के अनुराग व हाईस्कूल के फराज समेत तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 


प्रिंसिपल दीपक कुमार वशिष्ठ की तहरीर पर पुलिस ने वार्डेन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल लिया है। प्रधानाचार्य दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि छात्रों की पिटाई के आरोपी वार्डेन को स्कूल से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed