फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Uproar, sabotage over the death of mother and child in illegal nursing home

Pratapgarh : अवैध नर्सिंगहोम में जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

Sun, 02 Oct 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि कुछ दलाल उन्हें लेकर गौरा सीएचसी के सामने संचालित न्यू केयर लाइफ नर्सिंगहोम में चले गए। यहां इलाज के दौरान अनीता और उसके गर्भ में रहे बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Pratapgarh: Uproar, sabotage over the death of mother and child in illegal nursing home
child - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बगैर पंजीयन के संचालित नर्सिंगहोम में जच्चा-बच्चा की मौत से नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। फतनपुर थाना के हरिपालमऊ निवासी अनीता देवी (26) पत्नी रमेश यादव को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे सीएचसी गौरा ले गए। यहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन



परिजनों का आरोप है कि कुछ दलाल उन्हें लेकर गौरा सीएचसी के सामने संचालित न्यू केयर लाइफ नर्सिंगहोम में चले गए। यहां इलाज के दौरान अनीता और उसके गर्भ में रहे बच्चे की मौत हो गई। अपने बचाव के लिए नर्सिंगहोम संचालक ने मरीज को गौरा सीएचसी रेफर कर दिया। गौरा सीएचसी में डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने बगैर सीएमओ ऑफिस में पंजीकरण के चल रहे नर्सिंगहोम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देखकर कर्मचारी भाग निकले। सूचना पर पहुंची फतनपुर पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। 
विज्ञापन



पूर्व में गीतानगर में एक अस्पताल सील करने के बाद फिर से शुरू कर दिया गया संचालन
एक वर्ष पहले  गीता नगर बाजार में ललिता मेडिकेयर के नाम से अस्पताल का संचालन हो रहा था। यहां इंजेक्शन लगाते ही एक बच्चे की मौत हो गई थी।  इस पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसके सिंह ने अस्पताल को सील कर दिया था। अब अस्पताल का नाम बदलकर फिर से संचालन शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रसूता की मौत के बाद शव लेकर परिजन आए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्राचार किया गया है। - डॉक्टर ओपी सिंह, सीएचसी अधीक्षक, गौरा 


यदि परिजन तहरीर देते हैं तो संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉक्टर एस हैदर, डिप्टी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed