फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Union Ministers Sanjeev Balyan and Vinod Sonkar meet Rajabhaiya

प्रतापगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज : राजाभैया से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और विनोद सोनकर

Tue, 14 May 2024 05:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 May 2024 05:07 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और कौशाम्बी से भाजप प्रत्याशी विनोद सोनकर मंगलवार को राजाभैया से मिलने के लिए उनके कुंडा स्थित बेती महल आवास पर पहुंचे। यहां आधे घंटे तक मुलाकात हुई। राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल ने चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। भाजपा उन्हें अपने पाले में करने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर रही है। माना जा रहा है कि आज राजाभैया देर शाम तक रुख स्पष्ट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Pratapgarh  Union Ministers Sanjeev Balyan and Vinod Sonkar meet Rajabhaiya
कुंडा में राजाभैया से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो हो गई है। कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया को साधने के लिए मंगलवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर कुंडा के बेती महल पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने राजाभैया से मुलाकात की। यह मुलाकात आधे घंटे से अधिक चली।

विज्ञापन



अभी इसका निष्कर्ष सामने नहीं आया है। राजाभैया के रुख को लेकर कुछ ही देर में कोई फैसला आ सकता है। बता दे कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में प्रतापगढ़ की दो विधानसभा कुंडा और बाबागंज शामिल हैं। इन दोनों विधानसभा में राजाभैया का प्रभाव माना जाता है। कुंडा से खुद राजाभैया विधायक हैं और बाबागंज से उनकी पार्टी के नेता विनोद सरोज विधायक हैं। 

विज्ञापन

Pratapgarh  Union Ministers Sanjeev Balyan and Vinod Sonkar meet Rajabhaiya
कुंडा में राजाभैया से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला
आज शाम को अपना रुख स्पष्ट कर सकते हैं राजाभैया


मंगलवार को केंद्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्यपालन राज्यमंत्री संजीव बालियान कौशाम्बी के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर व अन्य नेताओं के साथ राजाभैया के बेती महल स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि राजाभैया का रुख भाजपा की ओर हो सकता है। फिलहाल अभी कोई फैसला सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि राजाभैया आज शाम को पांच बजे अपना रुख स्षष्ट कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद वह कोई निर्णय ले सकते हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राजा भैया से बैंगलोर में मुलाकात की थी। तब से राजाभैया के भाजपा के साथ आने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि दो दिन पहले अमित शाह की कुंडा में हुई सभा में राजाभैया नहीं पहुंचे थे न ही उनकी पार्टी के कोई नेता और कार्यकर्ता ही शाह की सभा में गए थे। राजाभैया ने इस चुनाव में अपनी पार्टी से प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसके कारण सपा और भाजपा दोनों उनकी पार्टी का समर्थन लेने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed