{"_id":"5cc8908dbdec2207826dc18c","slug":"pratapgarh-today-will-be-the-human-chain-for-100-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: शत प्रतिशत मतदान के लिए आज बनेगी मानव श्रृंखला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: शत प्रतिशत मतदान के लिए आज बनेगी मानव श्रृंखला
Wed, 01 May 2019 12:02 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
human chain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 6 और 12 मई को होने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए बुधवार को अमर उजाला की तरफ से मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। शहर के साथ ही कुंडा, पट्टी, लालगंज और रानीगंज में एक साथ होने वाले कार्यक्रम में बीस हजार से भी अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। शहर में कंपनी गार्डेन में सुबह सात बजे से लोग जुटेंगे और मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान और मतदाता जागरूकता की शपथ लेंगे। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही लोगों को शपथ दिलाएंगे।
अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए बुधवार की सुबह सात बजे कंपनी गार्डेन में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसमे जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस अफसर भी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक एस आनंद , एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प दिलाएंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ ही स्वयंसेवी संगठन, स्काउट गाइड, राजनैतिक दलों के लोग भी जुटेंगे। ताकि शति प्रतिशत वोटिंग के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में सभी संकल्प लेंगे कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
एलायंस क्लब, शिक्षामित्र, अधिवक्ता संगठन, वीएस मेमोरियल, स्काई यूथ, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा , संवेदना संस्था के अलावा माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी, नगर पालिका की चेयरमैन प्रेमलता सिंह, पूर्व चेयरमैन हरि प्रताप सिंह, भाजपा, सपा , बसपा समेत अन्य राजनैतिक दलों के नेता भी शामिल होंगे।
तहसीलों में भी बनेगी मानव ऋंखला
जिले की सभी तहसीलों में भी मतदाता जागरूकता के लिए मानव ऋंखला बनाई जाएगी। कुंडा में सरयू इंटर कालेज के मैदान पर लोग एकत्र होंगे। लालगंज में हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कालेज, रानीगंज में स्वामी करपात्री इंटर कालेज और पट्टी में रामराज इंटर कालेज में लोग एकत्र होकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।