फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The youth of Baghrai was stabbed to death in Surat.

प्रतापगढ़ : बाघराय के युवक की सूरत में चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 20 Jul 2022 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 08:54 PM IST
सार

सोमवार रात अरविंद सूरत के पांडेसरा थाना क्षेत्र के बड़ोद स्थित किराये के मकान में सो रहा था। रात में कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। आसपास के लोग उसे न्यू सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Pratapgarh: The youth of Baghrai was stabbed to death in Surat.
हत्या

विस्तार

सूरत में मैकेनिक का काम करने गए बाघराय इलाके के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। बाघराय थाना क्षेत्र के मलाक तिलहाई गांव निवासी अरविंद यादव (23) गुजरात के सूरत शहर में मैकेनिक का काम करता था। बीते रविवार को वह ड्यूटी से साइकिल से लौट रहा था। इस दौरान साइकिल एक युवक से टकरा गई। जिसे लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन



इससे बाद से युवक अरविंद के पीछे पड़ गया। सोमवार रात अरविंद सूरत के पांडेसरा थाना क्षेत्र के बड़ोद स्थित किराये के मकान में सो रहा था। रात में कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। आसपास के लोग उसे न्यू सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पांडेसरा की पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव बाघराय के मलाक तिलहाई गांव भेजवा दिया। बुधवार सुबह गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed