{"_id":"5f4e831a8ebc3e52716ca82c","slug":"pratapgarh-take-strict-action-against-criminal-gang-adg-pratapgarh-news-ald285098281","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: आपराधिक गैंग के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: आपराधिक गैंग के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई: एडीजी
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमप्रकाश ने मातहत अफसरों के साथ जिले के अपराध की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आपराधिक गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पंचायत चुनाव को देखते हुए अभी से ही विशेष सतर्कता की जरूरत है।
मंगलवार को बेल्हा पहुंचे एडीजी प्रेमप्रकाश ने पुलिस लाइन के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि जिले में आपराधिक गैंग सक्रिय हैं। ऐसे गैंग को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
लूट, अपहरण व बाइकर्स गैंग के विरुद्ध विशेष कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई हो। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने के साथ ही संपत्ति को जब्त किया जाए। महिला संबंधी अपराधों में नियंत्रण व त्वरित कार्रवाई की जाए। टापटेन अपराधियों की नई सूची तैयार की जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, एएसपी पश्चिमी दिनेशचंद्र समेत अन्य सर्किल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गायब चल रहे 6 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गायब चल रहे जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी लक्ष्मीकांत सिंह, अजय कुमार गौड़, सोनेलाल यादव, कुंडा में तैनात बृजमोहन, नगर कोतवाली के आरक्षी सुशील सिंह और डायल 112 के आरक्षी श्रवण कुमार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया।
पिस्टल के बल पर बदमाशों ने बाइक लूटी
पिस्टल के बल पर बदमाशों ने बाइक लूट ली। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी जगजीवन राम सोमवार की रात किसी काम से रानीगंज के नरसिंहगढ़ जा रहा था। पूरे राम सहाय के पहले ही दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही उसे पिस्टल सटा दिया। बाइक से धक्का देकर उसे गिराने के बाद बदमाश उसकी बाइक लेकर भाग निकले। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद लौट गई।
जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, 9 घायल
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें 9 लोग घायल हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के मौलानी निवचासी शमशाद (42) का असलम से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान लाठी-डंडा चलने लगे।
उनकेे बीच पथराव भी होता रहा। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। मारपीट में शमशाद पक्ष के इशरत अली (50), सज्जाद (22) पुत्र शमशाद, आबिद अली (20), आसमा बेगम (48), हजरतुल निशा (40) और दूसरे पक्ष के असलम (40), फिरोज खान (43), जैद (17) पुत्र सिराज घायल हो गए।
सभी को उपचार के लिए सीएचसी बेलखरनाथ ले जाया गया। सूचना मिलने पर दीवानगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। शमशाद पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बाहर से लोगों को मारपीट के लिए बुलाया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीन माह से नाली को लेकर विवाद है। उनके बीच कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन दोनों पक्ष अपना-अपना कब्जा दिखाने के लिए विवाद करते रहते हैं।