फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: SP, Jansatta Dal did not field candidates against Congress candidate Aradhana Mishra in Rampur Khas

प्रतापगढ़ः रामपुर खास में कांग्रेस प्रत्याशी अराधना मिश्रा के खिलाफ सपा, जनसत्ता दल ने नहीं उतारे प्रत्याशी

Wed, 09 Feb 2022 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 08:01 PM IST
सार

रामपुर खास विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। रामपुर खास से टिकट के लिए कई सपा नेताओं ने दावेदारी की थी, लेकिन नामांकन के लिए अंतिम दिन बीत जाने के बावजूद सपा ने यहां से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की।

विज्ञापन
Pratapgarh: SP, Jansatta Dal did not field candidates against Congress candidate Aradhana Mishra in Rampur Khas
विधानमंडल दल - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद तिवारी की पुत्री और निवर्तमान विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन




इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। रामपुर खास से टिकट के लिए कई सपा नेताओं ने दावेदारी की थी, लेकिन नामांकन के लिए अंतिम दिन बीत जाने के बावजूद सपा ने यहां से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की। माना जा रहा है कि प्रमोद तिवारी की अखिलेश यादव से नजदीकी के कारण सपा ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन




इसी तरह राजाभैया के जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी मोना के खिलाफ उम्मीदवार नहीं खड़ा किया। राजाभैया के द्वारा रामपुर खास से प्रत्याशी न उतारे जाने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं। जिला पंचायत के चुनाव में भी प्रमोद तिवारी ने राजाभैया के प्रत्याशी का समर्थन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर खास से आठ बार विधायक रह चुके हैं प्रमोद तिवारी
रामपुर खास विधानसभा सीट से प्रमोद तिवारी लगातार नौ बार विधायक चुने जा चुके हैं। राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उनकी पु्त्री आराधना मिश्रा ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2017 के चुनाव में भी वह यहां से विधायक चुनी गईं। अब एक बार फिर मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed