फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh shoots in rage, crackdown tablets

प्रतापगढ़ में रंजिश में मारपीट, तड़तड़ाईं गोलियां

Fri, 07 Jun 2019 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh shoots in rage, crackdown tablets
news - फोटो : pratapgrah
 पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान करीब बारह राउंड फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख दो लोगों को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट पर उतर आए। हालांकि मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने सभी को धमकाकर शांत कराया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के देवनमऊ गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शाहरुख खान निवासी देवनमऊ और फिरोज उर्फ कल्लन निवासी पिपरी खालसा के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी है। शाम को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।  पिपरीखालसा निवासी नियाज अहमद का आरोप है कि रुस्तम ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। उसके भाई फिरोज उर्फ कल्लन (36) पुत्र मेंहदी हसन और चचेरे भाई मासूम अली (18) पुत्र गुलफाम को गोली मार दी।
विज्ञापन


घर की महिलाओं को भी पीटा। दूसरे पक्ष के रुस्तम का आरोप है कि फिरोज पक्ष के लोगों ने मारपीट के साथ ही फायरिंग की। जिसके चलते उसे गोली लगी और उसकी मां अहमदी (60) व पिता हफीज (65) को चोटें आईं। ग्रामीणों की मानें तो करीब बारह राउंड फायरिंग हुई थी। घायलों को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। फिरोज व रुस्तम की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। हाथापाई के बीच मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने लोगों को फटकार कर शांत कराया।  कंधई के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed