{"_id":"5ceecb7fbdec2206fd72cede","slug":"pratapgarh-seven-accused-of-attacking-police-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पुलिस पर हमले के सात आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पुलिस पर हमले के सात आरोपियों को भेजा जेल
Thu, 30 May 2019 12:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
किशोरी को बरामद करने गए सिपाहियों को बंधक बनाकर हमला करने के मामले में सात नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में एसपी एस आनंद ने कोतवाली पहुंचकर उनसे पूछताछ की। आरोपियों को छुड़ाने के लिए रातभर सत्ता दल से जुड़े नेता कोतवाली और सदर तहसील में डेरा डाले रहे।
नगर कोतवाली के सरायदली बेनीपुर से बहलाकर लाई गई किशोरी को बरामद करने के लिए मंगलवार को चिलबिला चौकी पर तैनात आरक्षी जागीर सिंह, भुल्लूराम, भीम व कोतवाली की महिला आरक्षी गायत्री प्राइवेट बोलेरो से भुभुआर पहुंचे। सिपाहियों ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी दबोच लिया। दोनों को बोलेरो में बैठाकर पुलिसकर्मी लौटने लगे।
ठीक उसी समय ग्रामीणों ने बोलेरो को घेर लिया। किशोरी व आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से भगा दिया। सिपाहियों पर हमला करने के साथ ही सभी को बंधक बना लिया गया। महिला आरक्षी के साथ अश्लील हरकत की गई। सिपाही जागीर सिंह की पिस्टल छीनने के बाद पर्स से रुपये व एटीएम उड़ा दिए। मामले की जानकारी पर नगर कोतवाल, रानीगंज थानाध्यक्ष व फतनपुर एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने सिपाहियों को आजाद कराने के बाद उपद्रव करने वालों को दबोच लिया। इस मामले में देर रात आरक्षी जागीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दुर्गेश व संतोष सिंह पुत्र तेज बहादुर, रुद्रप्रताप सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह निवासी भुभुआर, लुकमान पुत्र मुबारक निवासी नसीरपुर नगर कोतवाली, रियाज पुत्र हुबदार निवासी रसोइयां थाना कंधई व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए सात आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।