{"_id":"5c67098bbdec227390332472","slug":"pratapgarh-on-february-25-farmers-will-come-in-two-two-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: 25 फरवरी को किसानों के खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: 25 फरवरी को किसानों के खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपये
Sat, 16 Feb 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। उन्हें किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि के लिए इंतजार नहीं करना होगा। उनके मोबाइल पर 25 फरवरी को दो-दो हजार रुपये पहुंचने का मैसेज आ जाएगा। दरअसल, 24 फरवरी को प्रधानमंत्री गोरखपुर जिले में योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम तक 54,000 किसानों का डाटा फीडिंग हो चुकी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आठ बीघे से कम जोत वाले किसानों को शामिल किया जा रहा है। जिले के रामपुर संग्रामगढ़ और सदर विकास खंड के किसानों की फीडिंग अभी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह कृषि विभाग के मैपिंग नहीं होना बताया जा रहा है। हालांकि विभाग रात-दिन मैपिंग कराने में लगा हुआ है।
जिला प्रशासन ने किसानों से घोषणा पत्र के साथ ही कागजात लेने के लिए 19 फरवरी और मुख्यालय पर डाटा फीडिंग की अंतिम तिथि 20 फरवरी निश्चित की है। जिन किसानों का डाटा पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड हो जा रहा है, उनकी जांचकर डाटा 24 फरवरी तक तैयार कर लिया जाएगा और 25 फरवरी को किसानों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को नहीं मिलेगा लाभ
जिले के कुछ किसान ऐसेे हैं, जो आनलाइन पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर घर बैठ जा रहे हैं। ऐेसे लोग योजना से वंचित हो सकते हैं। किसानों की पात्रता की जांच करने के लिए राजस्व विभाग को अधिकृत किया गया है। ऐसी दशा में राजस्व विभाग से अग्रसारित फार्मों की ही फीडिंग हो रही है।
ब्लाकों से हर रोज मुख्यालय पर आ रहे फार्म
राजस्व गांवों से फार्म भरकर ब्लाकों पर जमा कराया जा रहा है। विकास खंडों से सीधे फार्म तहसीलों को भेजा जा रहा है। जहां लेखपाल सत्यापित करके डाटा फीडिंग के लिए भेज रहे हैं।
किसान स्वयं फार्म भरकर ब्लाक पर कर सकतें हैं जमा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए वह किसान स्वयं घोषणा पत्र भरकर ब्लाक पर जमा कर सकते हैं, जिनके पास आठ बीघे से कम खेत है। योजना का लाभ लेने के लिए आप यह इंतजार मत करिए कि आपके यहां कोई नहीं आया है। घोषणा पत्र के साथ बैंक पासबुक, आधार और खतौनी की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।
किसानों की डाटा फीडिंग प्राथमिकता पर कराई जा रही है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने से काम नहीं चलेगा, बल्कि अभिलेखों का सत्यापन भी होगा। इसलिए लाभ पाने के लिए रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी अथवा ब्लाक मुख्यालय पर फार्म जमा कर सकते हैं।
धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ और नोडल अधिकारी