{"_id":"5c5698b6bdec2273923c1b17","slug":"pratapgarh-news-road-accident-in-kunda-due-to-fogg-four-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: कोहरा बना काल, सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: कोहरा बना काल, सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत
Sun, 03 Feb 2019 01:11 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरा पड़ने के कारण कुंडा तहसील क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर के पास कार पलटने से हुई है l जबकि एक की मौत नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई है l चारों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl
विज्ञापन
रायबरेली जनपद के रतापुर लखपति नगर मोहल्ला निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव (24) पुत्र शिव शंकर अपने दो भाइयों आशीष श्रीवास्तव (18) पुत्र शिव शंकर अमित कुमार श्रीवास्तव (20) पुत्र शिव शंकर मामा विष्णु श्रीवास्तव (36) पुत्र उम्मीद राम निवासी रतापुर लखपति नगर लखनऊ एवं संजय कुमार (19) पुत्र जगेश्वर देवानंदपुर नई बस्ती रायबरेली के साथ शनिवार की रात प्रयागराज में गंगा स्नान करने जा रहे थे। उनकी ऑल्टो कार जैसे ही कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर हाइवे के पास पहुंची अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल सीएचसी कुंडा ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद आलोक कुमार श्रीवास्तव व उनके मामा विष्णु श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजन रविवार सुबह 10 बजे सीएचसी पहुंचे जहां पर रोना-पीटना मच गयाl इसी प्रकार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी राम लखन शनिवार की देर शाम सड़क किनारे टहल रहे थे तभी अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी । इलाज के दौरान उनकी भी मौत गयी । घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना चौराहे की है।
विज्ञापन