{"_id":"0783fa5df1613022b6a273dfe878841f","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-906","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी करने वाली एचआईवी पीड़ित महिला को मिला पीला कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी करने वाली एचआईवी पीड़ित महिला को मिला पीला कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआईवी पाजिटिव होने का दंश झेल रही जिस महिला का आपरेशन करने से जिला अस्पताल के सर्जन ने इनकार कर दिया है, वह विधवा है। गांव में मेहनत-मजदूरी करके अपना और दो बच्चों का पेट पालनी वाली महिला को गरीबी रेखा से ऊपर वाला पीला कार्ड जारी किया गया है। जिससे उसको सरकारी कोटे की दुकान से राशन नहीं मिलता है। जबकि शासन ने एचआईवी पाजिटिव को चिह्नित करके उनका गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड बनाने का निर्देश दिया है।
जिले में ऐसे न जाने कितने एचआईवी पाजिटिव मरीज हैं जिनका गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड नहीं बना है। पाजिटिव महिला पिछले दो साल से पीएनपी संस्था से जुड़कर अपना इलाज करवा रही है। पता चला है कि इसका पति भी एचआईवी पाजिटिव था। बाद में उसका निधन हो गया। दोनों बच्चे बीमारी की गिरफ्त से दूर हैं। सरकारी राशन की दुकान से अनाज की सुविधा न होने से महिला को मेहनत-मजदूरी करके अपना और दोनो बच्चों का पेट पालना पड़ रहा है। संस्था के अध्यक्ष विनोद यादव का कहना है कि वे गरीबी के नीचे वाला कार्ड बनवाने के लिए कई बार डीएसओ व अन्य अधिकारियों से मिल चुके हैं। मगर अभी तक कार्ड नहीं बन सका है। महिला की माली हालत ठीक नहीं हैं। वह गांव में लोगों के यहां मेहनत-मजदूरी करके अपना और बच्चों का गुजर बसर करती है।