फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

मजदूरी करने वाली एचआईवी पीड़ित महिला को मिला पीला कार्ड

Sun, 28 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
एचआईवी पाजिटिव होने का दंश झेल रही जिस महिला का आपरेशन करने से जिला अस्पताल के सर्जन ने इनकार कर दिया है, वह विधवा है। गांव में मेहनत-मजदूरी करके अपना और दो बच्चों का पेट पालनी वाली महिला को गरीबी रेखा से ऊपर वाला पीला कार्ड जारी किया गया है। जिससे उसको सरकारी कोटे की दुकान से राशन नहीं मिलता है। जबकि शासन ने एचआईवी पाजिटिव को चिह्नित करके उनका गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिले में ऐसे न जाने कितने एचआईवी पाजिटिव मरीज हैं जिनका गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड नहीं बना है। पाजिटिव महिला पिछले दो साल से पीएनपी संस्था से जुड़कर अपना इलाज करवा रही है। पता चला है कि इसका पति भी एचआईवी पाजिटिव था। बाद में उसका निधन हो गया। दोनों बच्चे बीमारी की गिरफ्त से दूर हैं। सरकारी राशन की दुकान से अनाज की सुविधा न होने से महिला को मेहनत-मजदूरी करके अपना और दोनो बच्चों का पेट पालना पड़ रहा है। संस्था के अध्यक्ष विनोद यादव का कहना है कि वे गरीबी के नीचे वाला कार्ड बनवाने के लिए कई बार डीएसओ व अन्य अधिकारियों से मिल चुके हैं। मगर अभी तक कार्ड नहीं बन सका है। महिला की माली हालत ठीक नहीं हैं। वह गांव में लोगों के यहां मेहनत-मजदूरी करके अपना और बच्चों का गुजर बसर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed