फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

राजस्व सप्ताह में लापरवाही बरतने वाले 16 लेखपालों पर गिरी गाज

Sun, 28 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह के निर्देश पर 22 से 27 फरवरी के बीच आयोजित राजस्व सप्ताह के दौरान जिले में 8325 निर्विवादित वरासतों का निपटारा करते हुए 50885 लाभार्थियों को बीमा व 9 को कृषक दुर्घटना बीमा से लाभान्वित कराया गया। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में 16 लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम को जांच का निर्देश दिया गया है। इसमें सदर, पट्टी और रानीगंज तहसील के लेखपाल शामिल हैं। इसके अलावा 2240 राजस्व ग्रामों 8325 मृतक खातेदारों की निर्विवादित वरासतों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन


 रानीगंज के तीन लेखपाल सुरेंद्र सिंह, गंगाराम कश्यप, दिनेश मिश्र सदर के दस लेखपाल ऐनुल हसन, शिवसहाय त्रिपाठी, विनोद पांडेय, अरुण सिंह, शफीक, उमाकांत मिश्र, त्रिभुवन नाथ, सदाशिव उपाध्याय, कड़ेदीन यादव व हरिश्चंद्र चौरसिया को कार्यों में लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है। जबकि तहसील पट्टी के चौखड़ा, ईसीपुर व ईशनपुर में कार्यरत लेखपालों द्वारा निर्धारित तिथियों में आकस्मिक रूप से पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम व डीजीसी राजस्व के पहुंचने पर गांव में मौजूद न रहने पर संबंधित लेखपालों रामकरन, मिठाईलाल व छोेटेलाल के विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्रवाई का निर्देश डीएम ने दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व विवेक उपाध्याय ने बताया कि डीएम ने सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपालों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed