{"_id":"0afa5cbd6dd69f950b768e221cbf61db","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-904","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के साथ प्रधानों ने तय किया विकास का एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के साथ प्रधानों ने तय किया विकास का एजेंडा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने रविवार को जिले के नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ विकास का एजेंडा तैयार किया। उन्होंने प्रधानों को गांव के विकास व स्वच्छता रखने के टिप्स दिए। बोले कि बेहतर काम करने का इनाम मिलेगा। कार्ययोजना वार्षिक के साथ ही दीर्घकालीन बनाएं। ताकि विकास कार्यों में बाधा पैदा न हो।
राजकीय इंटर कालेज के परिसर में रविवार को नवनिर्वाचित प्रधानों को डीएम ने कहा कि कोटे की दुकान, मिड डे मील, स्वच्छता अभियान व ग्रामीण पुस्तकालय के लिए ग्राम सभा की समितियों का गठन करें। सभी के संचालन में प्रधानों का अहम योगदान होता है। शासन की एक महत्वपूर्ण वृहद कार्ययोजना बनाई जाए। जिसके तहत ग्रामों में कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए ग्राम प्रधान का सहयोग अति आवश्यक है। स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने वाले प्रधानों को प्राथमिकता के आधार पर उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप ग्राम पंचायतों की वार्षिक एवं दीर्घकालिक योजनाएं बनाकर कार्य करना होगा। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत से संबंधित साहित्य मेें प्रधान अपनी जिम्मेदारी के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी कर सकेंगे। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि वे लोग बेहतर कार्य करें। जिससे गांव का विकास हो सके। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, सीएमओ डा. वीके पांडेय, बीएसए समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।