फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

महिलाओं के नाम पर योजनाएं, लाभ उठा रहे पति-ससुर

Sun, 28 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए संचालित तमाम योजनाओं में सरकारी छूट का लाभ उनके पति, ससुर और देवर उठा रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग से व्यापार के लिए करीब 150 से ज्यादा महिलाओं के नाम लोन पास हुआ है। मगर महिलाओं को इसकी शायद ही जानकारी हो। विभाग भी इस पर अंकुश लगाने में नाकाम दिख रहा है।
विज्ञापन


उद्यान विभाग, कृषि विभाग के साथ ही बैंकों से महिलाओं के नाम पर उद्योग लगाने या फिर स्वरोजगार करने के अवसर मुहैया कराए जाते हैं। इसके बाद भी महिलाएं इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती हैं। महिलाओं के नाम पर संचालित योजनाओं और सरकारी छूट का लाभ उनके पति, ससुर और देवर उठा रहे हैं। महिलाओं को यह भी नहीं पता होता है कि उनके नाम से स्वरोजगार करने के लिए बैंक या फिर किसी विभाग से लोन लिया गया है। रोजगार हो रहा है तो ऋण जमा हो रहा है कि नहीं हो रहा है। जब महिलाओं के घर उनके नाम से नोटिस पहुंचता है तो वे परेशान हो उठती हैं। फिर इसकी शिकायत लेकर दर-दर की ठोकर खाने लगती है।
विज्ञापन



महिलाओं के नाम से योजना का लाभ लेने के लिए जब उनके परिजन विभाग पहुंचते हैं तो अधिकारियों की जेब भरने से भी पीछे नहीं रहते हैं। कमीशन मिलने के बाद अधिकारी फाइल को पास कर देते हैं। इसके बाद वे फाइल को लेकर बैंक पहुंच जाते हैं और लोन पास करवा लेते हैं। इसके बाद महिलाओं के नाम स्वरोजगार शुरू कर देते हैं। इस ओर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का भी ध्यान नहीं पड़ रहा है। इससे महिलाएं स्वरोजगार के मामले में पीछे होती चली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed