फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

ट्रैक पर फंसी ट्रक, लेट हुईं ट्रेनें

Sun, 28 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
रविवार को रेलवे गेट नं.84 के ट्रैक पर ट्रक फंस जाने से वाराणसी-लखनऊ मार्ग एक घंटे तक ठप रहा। दोपहर दो बजे के करीब ट्रक निकालकर ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद ही आवागमन बहाल हो पाया। दोपहर करीब एक बजे गेट नं.84 को पार करते समय एक ट्रक रेलवे पटरी के बीचोबीच में फंस गया। यहां पर काफी समय से एक तरफ पटरी ऊपर तो दूसरी तरफ नीचे थी। जमीन में भी गड्ढे बने हुए थे।
विज्ञापन


 हालांकि शिकायत मिलने पर बीच में कर्मचारियों ने ट्रैक पर गिट्टी आदि डालकर दुरुस्त किया था। मगर स्थायी काम न होने से पटरी के बीच फिर से गड्ढे बन गए। रविवार को एक ट्रक गेट से पास हो रहा था। तभी वह ट्रैक के बीच में फंस गया। इस दौरान जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल और मालगाड़ी को रोकना पड़ा। एसएम मो.इबरार अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि गेट पर कोई ट्रक फंस गया था। जिसके कारण गाड़ियों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed